BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातु रांची मुख्य मार्ग के पी टी पी एस शहीद निर्मल महतो स्मारक के सामने पिकअप वैन से भारी ग्रेनाइट गिरने से चार मजदूरों घायल ।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू-रांची मुख्य मार्ग स्थित निर्मल महतो स्मारक के समीप बिना रस्सी बांधे ग्रेनाइट लदी पिकअप वैन से अचानक भारी ग्रेनाइट गिरने से वाहन में सवार चार मजदूरों में से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो को हल्की चोटें आई हैं।हादसे के तुरंत बाद ग्रेनाइट लदी पिकअप वैन घटनास्थल से पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल पीटीपीएस स्थित पीएसटिपीपी अस्पताल केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों अभिजीत कुमार ( हनुमानगढ़ी), श्यामलाल महतो (पलानी)को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सभी घायल निर्माणाधीन पी वी यू एन एल प्लांट भेल के अंतर्गत मिथिला इंटरप्राइजेज में कार्यरत बताए जा रहे हैं। ग्रेनाइट पीटीपीएस एक नंबर रोड से लोड कर निर्मल महतो स्मारक ले जाया जा रहा था।सूचना मिलते ही पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फरार पिकअप वैन, चालक और संबंधित एजेंसी की भूमिका की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी की घोर लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। बिना सुरक्षा व्यवस्था के ग्रेनाइट लोड करना मजदूरों की जान से खिलवाड़ है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी एजेंसी और पिकअप चालक पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना ना हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeDelhiSocialUttar Pradesh

चोरी करने गया चोर दीवार और शटर के बीच फंसा

Khabar365newsगाज़ियाबादः इंदिरापुरम में क्लीनिक में चोरी करने गया चोर दीवार और शटर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कॉसमॉस युथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट,

Khabar365newsरांची। महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती और राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

70वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन

Khabar365newsलरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु मंडल रेल प्रबंधक धनबाद,अखिलेश मिश्रा द्वारा...