BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में चोरों का तांडव, एक शाम दो बंद घरों से लाखों की चोरी

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धतकीडीह इलाके में मंगलवार देर शाम चोरों ने एक के बाद एक दो बंद घरों को निशाना बनाकर इलाके में दहशत फैला दी। अलग-अलग स्थानों पर हुई इन घटनाओं में अज्ञात चोर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हाथ साफ कर फरार हो गये। एक ही शाम हुई इन दो वारदातों से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

पहली घटना धतकीडीह बीएच एरिया रोड नंबर-2 की है। यहां रहने वाले अरशद हुसैन परिवार के साथ डॉक्टर के पास इलाज कराने गये हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात, 25 हजार रुपये नकद तथा कई जरूरी दस्तावेज चुरा लिए। देर शाम जब परिवार घर लौटा तो टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर चोरी की जानकारी हुई।

वहीं, दूसरी घटना धतकीडीह बीएच रोड नंबर-1 स्थित क्वार्टर नंबर-80 की है, जहां नदीम खान का आवास है। घटना के समय नदीम खान ड्यूटी पर थे, जबकि उनकी पत्नी मायके गई हुई थी। घर खाली पाकर चोरों ने ताला तोड़ा और 25 हजार रुपये नकद, लगभग 300 ग्राम चांदी के जेवर और कई सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गये।
लगातार दो चोरी की घटनाओं की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रेलवे स्टीम कॉलोनी, पतरातू में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य जारी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू् प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टीम...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...