रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत राजा बागी निवासी एक लड़की ने प्रेम प्रसंग मामले में आत्महत्या करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार लड़की का उसके बॉयफ्रेंड से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर लड़की गुस्से में आकर कीटनाशक पी लिया।
जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार किया गया। लड़की की गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टर धीरेंद्र कुमार ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया।
Leave a comment