धनबाद जिला अंतर्गत निरसा के कालीमाटी कॉलोनी, वृंदावनपुर में “सम्राट अशोक कल्याण क्रांति संघ” के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुशवाहा संघ के सदस्यों के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंच गहरी संवेदना प्रकट करते हुए परिवार के सदस्यों का इस दुख की घड़ी में सांत्वना देते हुए सुखा राशन और ₹3500 का नगद सहयोग राशि प्रदान किए, सम्राट अशोक कल्याण क्रांति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुशवाहा ने कहा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए ही संघ का निर्माण किया गया है निरंतर जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचती रही है और आगे भी पहुंचती रहेगी, इस पुनीत कार्य में अशोक यादव, सुजीत बरनवाल जी, रईस अंसारी जी, संजय यादव जी बृज भूषण कुशवाहा जी इत्यादि लोगों का सराहनीय योगदान रहा!
Leave a comment