CrimeJharkhand

*दत्तो घाट स्थित भुरकुंडा पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रेक्टर को किया जब्त।जांच पड़ताल कर कारवाई में जुटी पुलिस। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा की गई थी ख़बर को प्रकाशित।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र दत्तो घाट स्थित आज भुरकुंडा थाना प्रभारी बलवंत दुबे ने अवैध बालू उठाव किए जा रहे दत्तो घाट पर चलाया छापेमारी अभियान। जिस बीच पुलिस ने घाट पर बालू उठाव कर रहे एक ट्रेक्टर को पकड़कर थाने लाई गई है पकड़े गए ट्रेक्टर की जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।आपको बताते चलें कि राज्य सरकार द्वारा नदी घाटों पर बालू उठाव पर रोक लगाई गई है जिसके निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा भी लगातार अवैध बालू उठाव कर घाटों पर छापेमारी अभियान जारी है।जिसके बाद भी लगातार दत्तो चारीटुंगरी रीवर साईड घाटों पर शाम होते ही धड़ल्ले से जारी था अवैध बालू का कारोबार। टीवी चैनल इलेक्ट्रॉनिक मिडिया द्वारा लगातार ख़बर प्रकाशित होने पर भुरकुंडा थाना प्रभारी बलवंत दुबे ने आज अवैध बालू उठाव कर रहे लोगों पर नकेल कसने को लेकर पुलिस दलबल के साथ दत्तो घाट पर छापेमारी की जिस दौरान बालू उठाव कर रहे एक ट्रेक्टर को पकड़ी गई। वहीं थाना प्रभारी बलवंत दुबे ने कहा पकड़े गए ट्रेक्टर पर एफआईआर दर्ज कर कारवाई की जाएगी। जानकारी अनुसार पकड़े गए ट्रेक्टर संचालक का पुर्व में भी अवैध बालू लदे दो ट्रेक्टर को भुरकुंडा पुलिस द्वारा पकड़ी गई थी दोनों ट्रेक्टर अभी तक थाना परिसर में ही लगी हुई है। बचें एक अंतिम ट्रेक्टर को भी आज पुलिस ने धरदबोचा और कारवाई की जा रही। भुरकुंडा पुलिस द्वारा आज दत्तो घाट पर छापेमारी के बाद अवैध बालू उठाव कर रहे कारोबारियों में हड़कंप मच गई है। लोगों के बीच चर्चा का विषय है क्या छापेमारी के बाद अवैध बालू कारोबारियों पर पुलिस पुर्ण रूप से नकेल कसने सफलता पाएगी।या शाम होते ही फिर बालू उठाव कर रहे कारोबारियों द्वारा बेख़ौफ़ धड़ल्ले से जारी कर दिया जाएगा बालू उठाव का खेल।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...