झारखंडब्रेकिंग

बिना मान्यता वाले स्कूलों पर सरकार का शिकंजा, हाईकोर्ट आदेश के बाद बदले गए नियम

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में अब बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों पर सरकार सख्त रुख अपनाने जा रही है। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने ‘झारखंड निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली में अहम संशोधन कर दिया है।

इस संशोधन के तहत अब यह अनिवार्य कर दिया गया है कि राज्य में संचालित हर स्कूल को मान्यता प्राप्त करनी होगी। जो भी स्कूल अब तक बिना मान्यता के चल रहे थे, उन्हें अब वैधता हासिल करनी होगी — अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड शिक्षा विभाग ने इस नई व्यवस्था को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नियमावली में बदलाव के बाद एक सशक्त मॉनिटरिंग सिस्टम भी तैयार किया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी संस्थान बिना अनुमति के शिक्षा का व्यवसाय न कर सके। इसके लिए विभाग के पोर्टल में तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं। अनुमान है कि सितंबर तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और अक्टूबर से सभी स्कूल ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

सरकार का मानना है कि इस कदम से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल में पढ़ाई का अवसर मिलेगा। अभी तक राज्य में बड़ी संख्या में ऐसे निजी स्कूल संचालित हो रहे थे जो बिना मान्यता के बच्चों से फीस वसूल कर पढ़ाई करा रहे थे। लेकिन अब झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश और सरकार की सख्ती के बाद ऐसे संस्थानों को या तो नियमों का पालन करना होगा या फिर ताला लगाना होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में 16 मई तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में 16 मई तक मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

स्कूल परिसर में मिली किशोरी की लाश का हुआ खुलासा

Khabar365newsजमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

नारायणपुर में 5 साल की बच्ची को रौंद गई बेकाबू स्कॉर्पियो,

Khabar365newsजामताड़ा जिले के नारायणपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर रविवार को...