Hazaribagh

हजारीबाग में श्री रानी सती दादी का भव्य भादो महोत्सव 22 और 23 अगस्त को

Share
Share
Khabar365news

श्रद्धा और उत्साह के संग महोत्सव का भव्य आयोजन

हजारीबाग

सावन के साथ ही भक्ति भाव की रस हर तरफ नजर आ रही है हजारीबाग शहर की आस्था का केंद्र मालवीय मार्ग स्थित श्री रानी सती मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भादो महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक भावनाओं के बीच मनाया जाएगा। दो दिवसीय महोत्सव शुक्रवार 22 अगस्त और शनिवार, 23 अगस्त को होगा। महोत्सव का आगाज़ 22 अगस्त को सुबह 9:00 बजे भव्य मंगल पाठ से होगा। इस अवसर पर रानीगंज की सुप्रसिद्ध पाठ वाचिका जूली खंडेलवाल मंगल पाठ करेंगी और दादी जी की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो देंगी। उसी दिन रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक मंदिर प्रांगण में भव्य रात्रि जागरण का आयोजन होगा, जिसमें आमंत्रित भजन-गायक अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। महोत्सव का दूसरा दिन 23 अगस्त प्रातः 5:00 बजे मंगल आरती और 5:30 बजे पाटा पूजन के साथ होगा। इसके बाद दादी जी का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा तथा भक्तों को विशेष दर्शन का लाभ प्राप्त होगा। संध्या 6:30 बजे दादी जी को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा और तेरह सुहागिन महिलाओं के द्वारा दादी जी का अलौकिक महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर सवामणि प्रसाद की भी विशेष व्यवस्था रहेगी, जिससे वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर होगा। इस वर्ष दीदी जी को चुनरी ओढ़ाने का सौभाग्य नीरज अग्रवाल एवं वंदना अग्रवाल को प्राप्त हुआ है, वहीं पूजन करने का सौभाग्य संजय अग्रवाल एवं राखी अग्रवाल को मिला है। मंदिर परिसर को फूलों और विद्युत सज्जा से विशेष रूप से अलंकृत किया जाएगा, जिससे भक्ति और सौंदर्य का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष फतेचंद मुनका ने बताया कि इस वर्ष का महोत्सव ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा। भव्य स्तर पर रात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील कि वे परिवार सहित पधारकर दादी जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस महोत्सव को सफल बनाएं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में डबल मर्डर : शिक्षक के माता-पिता की निर्मम हत्या, गांव में सनसनी

Khabar365newsहजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव निवासी शिक्षक रामविलास दास...