Hazaribagh

दारू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वारंटी धानेश्वरी देवी गिरफ्तार, भेजी गई न्यायिक अभिरक्षा में

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग़/दारू :
थाना दारू पुलिस ने न्यायालय से निर्गत C.-126/23 के वारंटी धानेश्वरी देवी, पति कोलेश्वर तुरी उर्फ कामेश्वर तुरी, साकिन मुक्तमा को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से फरार चल रही वारंटी धानेश्वरी देवी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर धानेश्वरी देवी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

दारू थाना प्रभारी इकबाल हसन ने बताया कि फरार वारंटियों की धरपकड़ अभियान तेज कर दिया गया है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। थाना प्रभारी ने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में पुलिस की सक्रियता को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। लोग पुलिस के इस कदम की सराहना कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि इसी तरह अपराधियों व फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

कारगिल के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित

Khabar365newsहजारीबाग। कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत...

HazaribaghJharkhand

माय भारत (मेरा युवा भारत) ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, किया वृक्षारोपण

Khabar365newsविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माय भारत (मेरा युवा भारत) एवं...

HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...