Hazaribagh

सच्चिदानंद अग्रवाल लगातार दूसरी बार बने इचाक के विधायक प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अमित कुमार यादव ने सच्चिदानंद अग्रवाल पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार ईचाक प्रखंड का अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी इचाक को आधिकारिक पत्र जारी कर विधिवत सूचित किया है।जारी पत्र के अनुसार सच्चिदानंद अग्रवाल को प्रखंड, अंचल एवं थाना विभाग के कार्यों के समन्वय और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पत्र की प्रतिलिपि अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी को भी प्रेषित कर दी गई है। सच्चिदानंद अग्रवाल के पुनः विधायक प्रतिनिधि मनोनीत होने पर क्षेत्र के लोगों एवं समर्थकों ने खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में जनसमस्याओं के समाधान और प्रशासनिक समन्वय में किए गए बेहतर कार्यों को देखते हुए ही विधायक ने उन पर दोबारा विश्वास जताया है। अपनी नियुक्ति पर सच्चिदानंद अग्रवाल ने विधायक अमित कुमार यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Hazaribagh

7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो देगा धरना

Khabar365newsइचाक: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

Hazaribagh

हजारीबाग की जर्जर सड़कों और बदहाल व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेवार : डॉ. आरसी प्रसाद मेहता

Khabar365newsहजारीबाग जिले की जर्जर सड़कों और बदहाल व्यवस्था को लेकर सम्राट अशोक...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

अफीम तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में वंदे भारत से टकराई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Khabar365newsहजारीबाग। चरही-बेस के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया।...