हजारीबाग

अवैध संबंध के शक में हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी में हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से जांच को मिली रफ्तार

हजारीबाग/कटकमसांडी:- कटकमसांडी थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले का हजारीबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में गठित SIT ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।
इस पूरी कार्रवाई में कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता और तत्परता विशेष रूप से सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर लगातार कार्रवाई, संदिग्धों से पूछताछ और छापेमारी के जरिए जांच को आगे बढ़ाया गया। उनकी सक्रिय भूमिका ने पुलिस टीम को मामले की कड़ियां जोड़ने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। प्रेस विज्ञप्ति में भी कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश का नाम कार्रवाई में शामिल पदाधिकारियों में दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम तोरार निवासी जगेश्वर भुइयां की हत्या के मामले में उनकी पत्नी फूलमती देवी के आवेदन पर कटकमसांडी थाना कांड संख्या 140/26, दिनांक 07 सितंबर 2026 को धारा 103(1)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया।
SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगरा कच्छप उर्फ गुमन कच्छप तथा रतन कुजूर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मामला मृतक की पत्नी से जुड़े कथित अवैध संबंध के विवाद से सामने आया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी/डंडा तथा आरोपी मंगरा कच्छप उर्फ गुमन कच्छप के पास से रियलमी कंपनी का स्मार्टफोन भी बरामद किया है।
मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रिय निगरानी और पुलिस टीम की लगातार कार्रवाई से मामले के अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

कटकमसांडी पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर अपराध के मामलों में पुलिस की सक्रियता को सामने रखा है। थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के नेतृत्व में टीम की तत्परता, लगातार छापेमारी और जांच की गति की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई लगातार जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

आराभुसाई पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाता सूची का हुआ प्रदर्शन

Khabar365news 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 5 अक्टूबर से...

हजारीबाग

मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत सामान बरामद

Khabar365news हजारीबाग। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेलवावारा में मोबाइल दुकान का...

हजारीबाग

अवैध शराब के खिलाफ पेलावल पुलिस का जोरदार प्रहार, 55 पीस शराब के साथ एक गिरफ्तार

Khabar365newsकटकमसांडी(हजारीबाग)। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पेलावल...

हजारीबाग

गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह पर बड़कागांव पुलिस का बड़ा प्रहार

Khabar365news9 एमएम पिस्टल, छह जिंदा कारतूस व गिरोह के पर्चे के साथ...