BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट शिव मंदिर से माँ पाँचवाहिनी तक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन,

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

न्यू मार्केट शिव मंदिर प्रांगण से माँ पाँचवाहिनी मंदिर तक एक भव्य एवं अलौकिक कांवड़ यात्रा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। इस धार्मिक यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संपूर्ण मार्ग ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल-बम’ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा।


​कांवड़ यात्रा की शुरुआत में सभी शिव भक्तों ने माँ पंचबहिनी मंदिर पहुँचकर विधिवत पूजन-अर्चन व संकल्प के साथ पवित्र जल उठाया। इसके पश्चात् यात्रा न्यू मार्केट स्थित शिव मंदिर पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धाभाव से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
​कुशल नेतृत्व एवं शरबत सेवा


​इस सफल कांवड़ यात्रा का संयुक्त नेतृत्व समाजसेवी उत्तम सिंह एवं राहुल कुमार सिंह ने किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। समाजसेवी राहुल कुमार सिंह एवं उनकी समर्पित टीम द्वारा कांवड़ियों के लिए शीतल व ताजे शरबत की व्यापक व्यवस्था की गई थी। उल्लेखनीय है कि राहुल कुमार सिंह विगत 8 वर्षों से लगातार इस यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए शरबत सेवा का आयोजन करते आ रहे हैं। जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति


​इस भव्य कांवड़ यात्रा में स्थानीय ग्राम पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​इसके अलावा यात्रा को सफल बनाने में अवधेश चौरसिया, निर्मल जैन, उमाशंकर अग्रवाल, संटू सिंह, अरुण मारगंडी, दिनेश कुमार, लक्की राव, सुधांशु कुमार, रोहित सिंह, राजा केशरी, अवधेश कुमार, ललिता देवी, बसंती चौबे, मुस्कान सिंह, खुशबू सिंह, गौरी कुमारी, सतीश कुमार, राम, सूरज कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Breaking

मंटू मुर्मू पर कथित जानलेवा हमला और जातिगत अपमान मामले में ST आयोग ने गिरिडीह SP को भेजा नोटिस

Khabar365newsगिरिडीह। ABVP से जुड़े मंटू मुर्मू पर कथित जानलेवा हमला, जातिगत अपमान...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सांप का रेस्क्यू पड़ा भारी, डिब्बे से निकलकर रेस्क्यू करने वाले को ही डसा

Khabar365newsझारखंड। डिब्बे में रखे सांप को रेस्क्यू करने के दौरान उस समय...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

विधायकों से बदसलूकी पर वित्त मंत्री सख्त,

Khabar365newsरांची। विधायकों के साथ कथित बदसलूकी के मामले को लेकर झारखंड के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

RIMS में 22 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, 12 विभागों में मौका

Khabar365newsरांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के...