DHANBADJharkhand

गणित विभाग में नवप्रवेशी छात्रों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित

Share
Share
Khabar365news

धनबाद। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के गणित विभाग में एम.एससी. सत्र 2025-27 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत हेतु एक भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना एवं माँ काली की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों की विशेष छटा देखने को मिली।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष, शोधार्थियों, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ विद्यार्थियों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वरिष्ठ एवं नवप्रवेशी छात्रों के बीच आपसी परिचय और सौहार्द का वातावरण देखने लायक था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शोधार्थी प्रेम चंद सर ने विद्यार्थियों को जीवन में अपनी अलग पहचान और जुनून के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से “विकसित भारत 2047” के संकल्प में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों को गणित को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर उसे वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से जोड़कर सीखने की सलाह दी।

पूरे कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्था में अशोक, नाजिया, आरिफ, श्रुति, अमन, सूरज, सूफिया, मुज्जमिल, साकिब एवं जितेंद्र सहित सभी स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम सफल एवं यादगार बन सका।

यह आयोजन न केवल नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत का माध्यम बना, बल्कि विद्यार्थियों के बीच आत्मीयता, प्रेरणा और नई ऊर्जा का संदेश भी छोड़ गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

बड़कागांव विधायक रोशन चौधरी ने चार दिवारी और पीसीसी पथ का किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामगढ़ जिला DMFT मद से पतरातू...

JharkhandRamgarhRanchi

भगवान परशुराम सत्य, साहस, धर्म की रक्षा के महान प्रेरणा स्रोत थे, ब्राह्मणों ने एकता का परिचय दिया- प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़, विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में 16 मई तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में 16 मई तक मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार...