हजारीबाग

हजारीबाग में 18 मई को होगा जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं का राज्य स्तरीय महा सम्मेलन, तैयारी बैठक संपन्न

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार दिनांक 11 मई 2026 को जिला परिषदन भवन, सर्किट हाउस हजारीबाग के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदु प्रसाद ने की, जबकि संचालन जिला सचिव अरुण राणा ने किया।
बैठक में आगामी 18 मई 2026 को हजारीबाग में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भव्य सम्मेलन स्थानीय मुंद्रिका कुंज में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में जन वितरण प्रणाली विक्रेता एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डिलर एसोसिएशन के केंद्रीय महासचिव श्री विश्वाभर बसु उपस्थित रहेंगे। वहीं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश प्रसाद एवं महासचिव संजय कुंडू भी विशेष रूप से भाग लेंगे। इसके अलावा राज्य के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधिमंडल सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि हजारीबाग जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सक्रिय सदस्य, सभी डीलर एवं स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य सम्मेलन में भाग लेंगी। साथ ही हजारीबाग सांसद एवं सदर विधायक को भी सम्मेलन में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, जन वितरण प्रणाली से जुड़े मुद्दों को राज्य स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने तथा डीलरों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि यह सम्मेलन संगठन की एकता, मजबूती और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा देने का कार्य करेगा।
बैठक में सुनील कुमार सिंहा, अशोक चंद्रवंशी, टेको चंद महतो, राम प्रकाश वर्मा, अर्चना सिंहा, शम्भू यादव, राम चरण करमाली, खुर्शीद आलम, दिलीप पासवान, सुकुल रजक, डोमन पांडे, राम कृष्ण दुबे, धनेश्वर महतो, श्याम सुंदर पांडे, बालेश्वर ठाकुर, नंदलाल तिवारी, राहुल गुप्ता, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, रामेश्वर राम, कूवर साव, अनुपम सिंह, सुखदेव साव, मो. इरशाद समेत कार्यसमिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी सदस्यों ने राज्य स्तरीय सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

नन्हे सितारों की प्रस्तुतियों से झूम उठा गैलेक्सी हाई स्कूल, ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी और नाना-नानी के चेहरों पर दिखी खुशी

Khabar365newsकटकमसांडी(हज़ारीबाग): गैलेक्सी हाई स्कूल, पाबरा रोड, हज़ारीबाग में शनिवार को प्री-प्राइमरी कक्षाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...