HazaribaghJharkhand

गोरहर में राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलशयात्राविधायक अमित यादव समेत अतिथि हुए शामिल

Share
Share
Khabar365news

बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत ग्राम गजीहर टोला गोरहर में राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य श्रीमद भागवत महायज्ञ का आयोजन किया गया इस निमित पुजारी ओंकार पांडे एवं गौतम पांडे की अगुवाई में कलशयात्रा का आयोजन किया गया सबसे पहले जल यात्रा लेकर पुराना मंदिर दुर्गा मंदिर होते हुए सम्पूर्ण ग्राम भ्रमण करके पंचायत भवन के शिव मंदिर के पास उत्तरवाहनी नदी में जल लेकर पुनः उसे मंदिर में जाकर सब कलश मंदिर में रखा गया इस पावन घड़ी में कलश यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अमित यादव ने किया मौके पर उन्होंने कहा कि यज्ञ आयोजन से सामाजिक समरसता का विकास होता है साथ ही इस तरह की धार्मिक आयोजन से आसपास की दुर्गुणों का नाश हो जाता है कलशयात्रा में विधायक समेत जीप सदस्य प्रतिनिधि श्रीकांत पांडे , सरपंच लखन लाल महतो, वार्ड सदस्य कुंजलाल महतो पूजा समिति के अध्यक्ष गेंदों महतो, यज्ञ सचिव भीम महतो कोषाध्यक्ष राकेश महतो राम टहल महतो, वासुदेव महतो, कार्तिक महतो जी देवनारायण महतो जी कालेश्वर प्रसाद महेंद्र नाथ महतो महेंद्र प्रसाद शामिल हुए वही यज्ञ समिति ने जानकारी दी कि इस आयोजन में दिनांक 20अप्रैल से 26 अप्रैल तक प्रतिदिन भागवत प्रवचन व भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपील है कलशयात्रा में अतिथियों के साथ-साथ तमाम पंचायत के प्रतिनिधि गण एवं समाजसेवी श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सफल किया ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandpatratu

पतरातू् ट्रक एसोसिएशन ने अंचल अधिकारी को सोपा ज्ञापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन के सभी...

Jharkhand

बरही प्रखंड के टाउन हॉल में आयोजित बरही

Khabar365newsबरही प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र कुमार एवं बीरेंद्र कुमार सिंह...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला के जंगल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला जिले के एक जंगल में पेड़ से लटका महिला का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों का विरोध,

Khabar365newsझारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती प्रक्रिया तीन वर्ष बाद भी...