Ranchi

गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा मेट्रो गली चौक में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच ऊनी कपड़े समेत अन्य वस्त्र परिधान का वितरण किया गया

Share
Share
Khabar365news


गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा आज 27 दिसंबर मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रातू रोड स्थित मेट्रो गली चौक के मुहाने पर शिविर लगाकर असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़े समेत अन्य वस्त्र परिधानों का वितरण किया गया. यह सभी वस्त्र परिधान समाज के लोगों द्वारा जत्था को उपलब्ध कराए गए थे.

जत्था के सदस्यों ने यह परिधान रातू रोड के राहगीरों के बीच बांटे. गर्म कपड़े समेत अन्य वस्त्र पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे. गुरु नानक सेवक जत्था के सूरज झंडई ने बताया कि रिक्शाचालक,रेहड़ी वाले,कुली,रेजा,राजमिस्त्री जैसे दिहाड़ी मजदूरों समेत अन्य जरूरतमंदों को हम लोगों ने स्वेटर,शॉल,जैकेट,पेंट,शर्ट,सलवार सूट समेत बच्चों के कपड़े उपलब्ध कराए.कपड़े पाकर महिलाएं, बच्चे और पुरुष सभी खुश हुए.कई महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लिए थीं, उनको भी कपड़ा वितरण किया गया.अधिकतर लोगों के पास ऊनी कपड़े नहीं थे.


समाज के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा हर वर्ष शिविर लगाकर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है एवं इसके अलावा जत्था के सदस्य ठंड के दौरान देर रात वाहनों से शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी करते हैं.


इस शिविर में सूरज झंडई, करण अरोड़ा,कशिश नागपाल,रॉनित मुंजाल,पीयूष मिड्ढा,पिंटू सिंह,छोटू सिंह,रौनक ग्रोवर,जीत सिंह,अमन डावरा,इनिष कठपाल,अमन सचदेवा,चंचल ग्रोवर,वंश डावरा समेत अन्य शामिल थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

JharkhandRanchi

बच्चों को अच्छी शिक्षा दें अभिभावक : आलिया नाज़

Khabar365newsरांची । राजकीय मध्य विद्यालय कांटा टोली का द्वितीय वार्षिक कार्यक्रम आयोजितरांची,...

JharkhandRanchi

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें – के. रवि

Khabar365newsमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ...