BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारंडा में फिर गूंजा धमाका: IED विस्फोट में हथिनी घायल, तीन महीनों में तीसरी दुखद वारदात

Share
Share
Khabar365news

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा स्थित सारंडा जंगल में एक बार फिर एक मादा हाथी गंभीर रूप से घायल मिली है। यह घटना मनोहरपुर प्रखंड के बांधटोली गांव के पास, कंपार्टमेंट संख्या-36 में सामने आई है। घायल हथिनी की उम्र लगभग 8 से 10 वर्ष बताई जा रही है। उसके अगले दाहिने पैर में गहरा जख्म है और सभी उंगलियां क्षतिग्रस्त हैं। वन विभाग को आशंका है कि यह घायल हथिनी माओवादियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आई है। यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। उल्लेखनीय है कि बीते तीन महीनों में सारंडा जंगल में हाथियों के घायल या मारे जाने की यह तीसरी घटना है, जिससे वन्यजीव प्रेमियों और अधिकारियों के बीच गहरी चिंता व्याप्त है।

घटना के बाद वन विभाग की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। सोमवार सुबह विभागीय कर्मियों के साथ प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजय घोलटकर मौके पर पहुंचे। डॉ. घोलटकर ने हथिनी को केले में रखकर एंटीबायोटिक और सूजन कम करने की दवाएं दीं। उनके अनुसार, जख्म लगभग 6-7 दिन पुराना है और यह किसी अत्यधिक प्रभाव के कारण हुआ है। उन्होंने भी आईईडी विस्फोट की आशंका से इनकार नहीं किया है। फिलहाल हथिनी की स्थिति गंभीर है और वन विभाग उसकी लगातार निगरानी कर रहा है।

पहले भी हो चुकी हैं दो हाथियों की मौत
सारंडा में इससे पहले भी जुलाई महीने में दो हाथियों की मौत आईईडी विस्फोट के कारण हो चुकी है। 5 जुलाई को एक घायल हाथी को ट्रेंक्युलाइज कर इलाज के लिए लाया गया था, लेकिन इलाज शुरू होने के 40 मिनट के भीतर उसकी मृत्यु हो गई थी। वहीं 9 जुलाई को एक अन्य हाथी की मौत इलाज शुरू होने के आधे घंटे में हो गई थी। दोनों मामलों में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी जिम्मेदार पाए गए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

हुसैनाबाद: ऑटो-बेरवेल ट्रक की टक्कर में वृद्ध की मौत

Khabar365newsपलामू के हुसैनाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आरपीएफ रांची की बड़ी सफलता, 30.50 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त

Khabar365newsरांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची, आरपीएफ पोस्ट रांची एवं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आम आदमी बनकर सड़कों पर उतरे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsरांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को राजधानी रांची की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

इंटरनेट पर अब संथाली, नागपुरी और बांग्ला में मिलेगी जानकारी

Khabar365newsबीआईटी मेसरा के डिजिटल इनोवेटिव लैब में पिछले वर्ष से स्थानीय भाषाओं...