BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

11 अक्टूबर से लौटेगा मानसून, दिवाली पर महसूस होगी सर्द हवाओं की आहट

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची सहित झारखंड के अधिकांश जिलों में 9 अक्टूबर तक हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 और 9 अक्टूबर को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर बाकी सभी जिलों में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि 10 अक्टूबर के बाद मौसम साफ होने लगेगा और धीरे-धीरे ठंडक का असर महसूस होने लगेगा। 10 अक्टूबर के बाद रांची समेत राज्य के अधिकतर जिलों में आसमान साफ रहने की संभावना है, जबकि सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी रांची में अक्टूबर के शुरुआती छह दिनों में 32.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य औसत से 53% अधिक है। राज्यभर में इस दौरान कुल 63.1 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्यत: यह आंकड़ा 24 मिमी होता है। पिछले 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया में सर्वाधिक 72.3 मिमी और पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में 33.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, रांची में 16.3 मिमी वर्षा के साथ अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

11 अक्टूबर से शुरू होगी मानसून की विदाई
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, झारखंड में 11 अक्टूबर से मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 10 अक्टूबर तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद राज्य में शुष्क मौसम की शुरुआत होगी। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर बना रहेगा, जिससे दोपहर के समय बादल छाने और हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है।

दिवाली तक महसूस होगी गुलाबी ठंड
मानसून की विदाई के बाद झारखंड में मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखा जाएगा। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगेगी, जबकि दिन में मौसम खुशनुमा बना रहेगा। अनुमान है कि दिवाली तक राज्य में गुलाबी ठंड का प्रभाव साफ तौर पर दिखने लगेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सहायक आचार्यों को मिलेगा बकाया वेतन

Khabar365news झारखंड के नवनियुक्त सहायक आचार्यों के लिए राहत भरी खबर है।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MOU को लेकर भाजपा का आरोप

Khabar365newsरांची। निवेश समझौतों (MOU) को लेकर झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मेदिनीनगर में आधे घंटे तक मचा हड़कंप

Khabar365newsमेदिनीनगर। पलामू के मेदिनीनगर में एक आवारा कुत्ते ने आधे घंटे के...