Jharkhand

नदी पर पुल नहीं बनने से जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे हैं हटकोना के बच्चे : किशोरी राणा

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

शिक्षा से दूर है गाँव के बच्चे:- किशोरी राणा

कटकमसांडी: राज्य सरकार बच्चों की शिक्षा पर करोड़ों रुपए खर्च करने का दावा करती है। लेकिन, जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। बच्चे आज भी कई कारणों से स्कूल नहीं जा पा रहे। काटकमासंड़ी प्रखण्ड के बंझा पंचायत के हटकोना गाँव मे नदी पर रोजाना ऐसा नजारा देखा जा सकता है। जिसकी कल्पना आज के दौर में करना भी मुश्किल है। दरअसल यहां के बच्चों को हर रोज जान जोखिम में डालकर डर से हनुमान चालीसा का पाठ करते स्कूल जाने के लिए नाव से नदी पर कर आना जाना पड़ता है समाजसेवी किशोरी राणा ने बैठक कर उनकी जन समस्याओ को सुना और बताया कि कई सालों से इस नदी पर पूल बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, अभी तक इस नदी पर पुल नहीं बन पाया है। किशोरी राणा जायजा लेने के बाद आस्वाशन दिया है कि पुल बनेगा। लेकिन आज तक कोई पहल नहीं हुआ और न ही विभाग के द्वारा कोई व्यवस्था हुआ जिसके कारण परेशानी होती है। बैठक मे रोहन सिंह, जानकी सिंह, रामकिशुन राजकुमार सिंह, महादेव, अनुज यादव, जगदेव राणा, सतीश पांडेय, आदि बैठक मे सैकड़ो लोग उपस्थित थे जिन्होंने सरकारी व्यवस्था का पुर जोर विरोध किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की पुण्य तिथि मनाई गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को ग्राम कटिया बस्ती पंचायत...

JharkhandLohardaga

विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रयास से किस्को बाला टोली गाँव में लगा बिजली ट्रांसफार्म

Khabar365newsविधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा किया जा रहा जनसमस्याओं का समाधान।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जिला प्रशासन करेगा नक्सली प्रशांत बोस की अंत्येष्टि, पत्नी ने जेल से लिखी चिट्ठी

Khabar365newsएक करोड़ रुपये के इनामी और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के पोलित...