
रामगढ़ हजारीबाग एसीबी की टीम ने रामगढ़ महिला थाना प्रभारी को घूस लेते रंगे हाथों धरदबोचा। गुप्त सूचना के आधार पर एसीबी की टीम ने की कार्रवाई। भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों में मचा हड़कंप। एसीबी हजारीबाग की टीम ने रामगढ़ महिला थाना प्रभारी को ₹10000 घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। घटना आज गुरुवार के दोपहर 12:30 बजे के लगभग एसीबी हजारीबाग की टीम रामगढ़ महिला थाना पहुंची। यहां महिला थाना में एसीबी हजारीबाग के डीएसपी और इंस्पेक्टर के नेतृत्व में छापामारी की गई।जिस दौरान महिला थाना प्रभारी मेंजारी बिरवा एक केस के मामले में आरोपी से ₹10000 घूस ले रही थी। इसी क्रम में एसीबी की टीम ने छापामारी कर उन्हें रंगे हाथ धरदबोचा। एसीबी की टीम महिला थाना प्रभारी को तुरंत गिरफ्तार कर अपने बोलेरो गाड़ी में बैठा कर हजारीबाग लेकर चली गई। एसीबी की कारवाई के बाद भ्रष्टाचारियों के बीच भय और हड़कंप मच गई है।
Leave a comment