Jharkhand

हजारीबाग को वंदे भारत के बाद मिलने जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की सौगात

Share
Share
Khabar365news

इंटरसिटी एक्सप्रेस से होगी लाखों यात्रियों को सुविधा; जनता कह रही मोदी हैं तो मुमकिन है: सांसद जयंत सिन्हा

हज़ारीबाग लोकसभा के रेल कार्यों में एक और उपलब्धि जुड़ रही है। वंदे भारत के बाद क्षेत्र को अब इंटरसिटी एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है। 12 सितम्बर को रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया जायेगा। इसका संचालन वाया जमुआ, धनवार, महेशपुर हाल्ट, कोडरमा, हज़ारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा व टाटीसिलवे से होकर होगा।

सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हज़ारीबाग से इसकी शुरुआत को लेकर काफी समय से प्रयासरत थे। उनके प्रयासों को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने से लाखों यात्रियों को अत्यंत सुविधा होने वाली है। यात्री अब बस से भी कम किराये में यात्रा कर सकेंगे, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने की खबर से क्षेत्रवासियों में अपार ख़ुशी व उत्साह है। जनता इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री जी व अपने लोकप्रिय सांसद को कोटि-कोटि धन्यवाद दे रही है।

सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि संसदीय क्षेत्रवासियों की रेल संबंधी एक और मांग अब पूरी होने जा रही है। 12 सितम्बर को एक और ऐतिहासिक दिन हज़ारीबाग के इतिहास में दर्ज़ हो जायेगा। हमारा प्रयास यात्रियों के लिए सदैव हर बेहतर सुविधा सुनिश्चित करवाना रहा है। क्षेत्र में रेल संबंधी विभिन्न विकास कार्य जारी हैं। अमृत स्टेशन योजना से बरकाकाना रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में रेल सेवाओं का परिदृश्य बदलेगा।

सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हज़ारीबाग लोकसभा निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। मैं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से लगातार मुलाकात कर क्षेत्र में रेल संबंधी कार्यों पर चर्चा कर रहा हूँ। इंटरसिटी एक्सप्रेस की शुरुआत होना इन्हीं प्रयासों का परिणाम है। मैं इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देता हूँ। उन्होंने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री जी व रेल मंत्री जी का अनंत आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...