हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लोहसिंघना थाना क्षेत्र से लापता युवती 24 घंटे के भीतर दिल्ली से सकुशल बरामद, थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा और टीम की सूझबूझ से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Share
Share
Khabar365news

​झारखंड के हजारीबाग जिले से एक बेहद राहत भरी और पुलिस की कार्यकुशलता को साबित करने वाली खबर सामने आई है। लोहसिंघना थाना क्षेत्र के ग्राम मंडईकला से महज 24 घंटे पहले लापता हुई 18 वर्षीय युवती आरजूमन तसलीम को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है। इस बड़ी कामयाबी ने न केवल एक परिवार का चिराग बुझने से बचा लिया, बल्कि हजारीबाग पुलिस की ‘सेवा ही लक्ष्य’ की भावना को भी धरातल पर सच साबित कर दिखाया है।

​घटना की शुरुआत 3 जून 2026 को हुई, जब ग्राम मंडई निवासी मो० तसलीम की बेटी आरजूमन तसलीम दोपहर करीब 2:30 बजे बिना किसी को कुछ बताए अचानक घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद जब बेटी का कुछ पता नहीं चला, तो परेशान पिता ने तुरंत लोहसिंघना थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बिना समय गंवाए तत्काल सनहा संख्या 16/2026 दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

​मामला जैसे ही हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया, उनके कड़े दिशा-निर्देशों पर तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में लोहसिंघना थाना प्रभारी पु०अ०नि० निशांत केरकेट्टा ने अपनी बेहतरीन रणनीति और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा की देखरेख में पुलिस टीम ने बिना एक पल गंवाए आधुनिक तकनीकी सहायता का सहारा लिया और आरजूमन की लोकेशन को ट्रैक करना शुरू किया। तकनीक और मैनपावर के सटीक तालमेल के कारण पुलिस को जल्द ही इनपुट मिला कि युवती दिल्ली की तरफ जा रही है।

​थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा और पु०अ०नि० निलेश रंजन की मुस्तैद टीम ने तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) से संपर्क साधा और अपनी तकनीकी जानकारियां साझा कीं। हजारीबाग पुलिस और आरपीएफ के इस बेहतरीन समन्वय का नतीजा यह रहा कि युवती को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया गया और उसे पूरी तरह सुरक्षित अपनी कस्टडी में ले लिया गया। इस पूरे बेहद संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण मिशन को अंजाम देने में बड़कागाँव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद (IPS) और सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रूपक कुमार सिंह का भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा।

​सिर्फ 24 घंटे के भीतर दिल्ली जैसी व्यस्त जगह से लड़की को ढूंढ निकालना लोहसिंघना पुलिस, खासकर थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा के दृढ़ संकल्प और त्वरित एक्शन को दर्शाता है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरजूमन तसलीम को उसके रोते-बिलखते परिजनों को सौंप दिया गया है, जिसके बाद परिजनों ने हजारीबाग पुलिस और लोहसिंघना थाना प्रभारी के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। पुलिस की इस जबरदस्त और त्वरित कामयाबी की पूरे इलाके में जमकर तारीफ हो रही है और लोग पुलिसिया तंत्र के इस मानवीय व सजग चेहरे को सलाम कर रहे हैं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

दुर्गापूजा को लेकर गिद्दी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

Khabar365newsगिद्दी (हजारीबाग)। आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न...

हजारीबाग

नगवां टोल प्लाजा पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर चला कार्रवाई का डंडा, 75 हजार का चालान

Khabar365newsहजारीबाग। शहर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सड़क सुरक्षा को मजबूत...

हजारीबाग

फेयर प्राइस डीलरों की समस्याओं को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल

Khabar365newsहजारीबाग, 6 अक्टूबर 2026। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, हजारीबाग...

हजारीबाग

दुर्गापूजा को लेकर चुरचू थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

Khabar365newsथाना प्रभारी कुमार अश्विनी ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक...