हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस का नशे के सौदागरों पर करारा प्रहार, कोर्रा थाना क्षेत्र में बड़ी सफलताकनहरी पहाड़ के पास फिल्मी अंदाज़ में कार्रवाई, अफीम–डोडा के साथ दो तस्कर दबोचे गए

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी और साहसिक कार्रवाई करते हुए कोर्रा थाना क्षेत्र में अफीम एवं डोडा की तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस की मुस्तैदी, तेज़ रणनीति और खासकर कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार की सक्रियता का जीता-जागता उदाहरण मानी जा रही है।

दिनांक 13.12.2025 को पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली कि कनहरी पहाड़ के समीप अफीम और डोडा की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। योजना के तहत कनहरी हिल के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान चरही की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर कार सवारों ने भागने की कोशिश की। इसके बाद छापामारी दल ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर ओवरटेक किया और कार को रोककर उसमें सवार दोनों व्यक्तियों को धर दबोचा। तलाशी के क्रम में कार की डिक्की से भारी मात्रा में अफीम और डोडा बरामद किया गया।

पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे यह मादक पदार्थ खूंटी जिला के तमाड़ रायडीह से लाकर बरही की ओर ले जा रहे थे। मुख्य अभियुक्त की निशानदेही पर दूसरे तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
ईशु कुमार सिंह उर्फ नन्हे (पिता-स्व. सुधांशु सिंह), साकिन पटना रोड उजैना, थाना बरही।
विजय कुमार गुप्ता उर्फ बिक्कु (पिता-स्व. सुखदेव साव), साकिन रसोईया धमना, थाना बरही।
दोनों जिला – हजारीबाग।

बरामद सामग्री
करीब 1.980 किलोग्राम अफीम, 20 किलोग्राम डोडा, ₹5500 नगद, एक स्विफ्ट कार एवं तीन मोबाइल फोन।

इस पूरे ऑपरेशन में कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार की भूमिका बेहद सराहनीय रही। उनकी सतर्क निगरानी, त्वरित निर्णय और फील्ड में सक्रिय नेतृत्व के कारण यह कार्रवाई सफल हो सकी। स्थानीय लोगों और पुलिस महकमे में इस कार्रवाई की जमकर प्रशंसा हो रही है।

हजारीबाग पुलिस की यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों पर कानून का शिकंजा लगातार कसा जाता रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी में दिनदहाड़े नहीं, रात के अंधेरे में बड़ी चोरी—घर का ताला तोड़कर ₹5 लाख के जेवरात व नकदी ले उड़े चोर

Khabar365newsकटकमसांडी, हजारीबाग। थाना क्षेत्र के लोहसिंघना गांव निवासी ममता देवी के घर...

हजारीबाग

आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर उपायुक्त का जोर, धान अधिप्राप्ति की तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश

Khabar365newsहजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में...

हजारीबाग

बिरहोर टोला में लगा विशेष कैंप, ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे मिली सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): कटकमसांडी प्रखंड के बिरहोर टोला में गुरुवार को विशेष शिविर...

हजारीबाग

15 अगस्त पर अनुमंडल से प्रखंड तक गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, ध्वजारोहण से जनसंबोधन तक तय हुई जिम्मेदारी

Khabar365newsउपायुक्त कार्यालय, हजारीबाग ने जारी किया महत्वपूर्ण निर्देश, सभी संबंधित कार्यालयों को...