Jharkhand

Hazaribagh सदर SDO की पत्नी की रांची में इलाज के दौरान मौत

Share
Share
Khabar365news

Hazaribagh हज़ारीबाग़ : हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी की रांची में इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार की पत्नी गुरुवार की सुबह सात बजे गंभीर रूप से जल गयी थी. जिसके बाद उनको रांची के देवकमल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात करीब दो बजे उनकी मौत हो गयी. अनीता कुमारी के भाई ने पति व उसके ससुराल वाले पर जलाने का लगाया आरोप

इधर एसडीओ की पत्नी के भाई राजू कुमार गुप्ता ने लोहसिंघना थाना में आवेदन देकर एसडीओ और उनके परिजनों पर अपनी बहन को जलाने का आरोप लगाया है. थाना में दिये शिकायत में कहा गया है कि गुरुवार की सुबह आठ बजकर 45 मिनट में मेरी छोटी बहन अनीता कुमारी के जलने के बारे में सूचना दी गयी. आनन-फानन में फिर से फोन किया तो पता चला कि आरोग्यम हॉस्पिटल हजारीबाग से रेफर कर दिया है और बोकारो BGS हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं, रास्ते में हैं. जबकि घटना कैसे हुआ, कब हुआ, वो नहीं

बताया गया है. तारपीन तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया राजू गुप्ता ने कहा कि उन्हें यह पता चला कि यह घटना सुबह 07.00 बजे की है. जब हमलोग बोकरो BGS हॉस्पिटल पहुंचे, तो देखा कि मेरी बहन का शरीर और चेहरा काफी जल गया है. संबंधित हास्पिटल के डॉक्टर से मिलने पर बताया गया कि अनीता कुमारी का 65 प्रतिशत भाग जल गया है. राजू गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनकी बहन पर तारपीन तेल से छिड़ककर पति अशोक कुमार, उसके भाई शिवनदंन कुमार, रिंकु देवी और दुर्योधन साव ने षड्यंत्र रच कर जान मारने की कोशिश की

पति अशोक कुमार का किसी दूसरी महिला से था संबंध राजू गुप्ता के अनुसार, मेरी बहन बार-बार बोलती थी कि मेरे पति अशोक कुमार का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था. एक बार इस मामले में हमारे परिवारवालों नेअशोक कुमार के परिवारवालों के सात बैठकर बातचीत की. जिसमें अशोक कुमार ने कहा कि अगली बार से शिकायत का मौका नहीं मिलेगा. फिर एक बार बीच में भी इसी मामले में दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ. इसके बाद फिर हमलोग उनके यहां पहुंचे, इस बार अशोक कुमार के द्वारा कहा गया कि जहां जाना जाओ तुमलोग. मुझे फर्क नहीं पड़ता. मैं खुद अनुमंडल पदाधिकारी हूं. तुम सबको बर्बाद कर दूंगा.

मेरी बहन जान बचाने के लिए इधन-उधर भाग रही थी राजू गुप्ता ने कहा कि इस घटना के बारे में जब पता करने का प्रयास किया तो जानकारी मिली कि जब जलाया जा रहा था, तो मेरी बहन जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रही थी, वह काफी चिल्ला रही थी. काफी हो-हल्ला हो रहा है. पति अशोक कुमार, ससुर दूर्योधन साव, छोटे देवर शिवनंदन कुमार और छोटी गोतनी रिंकु देवी के द्वारा मेरी बहन को पकड़कर जलाया जा रहा था. जब इनलोगो को लगा कि यह मर जायेगी तो आनन फानन में हॉस्पिटल ले गये

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी रेलवे क्वार्टरों का हुआ अलॉटमेंट, पर नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कर्मचारी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी मैं डबल स्टोरी...