Home Jharkhand Sahibganj: बैंक मैनेजर के घर से लाखों की चोरी
Jharkhand

Sahibganj: बैंक मैनेजर के घर से लाखों की चोरी

Share
Share

Sahibganj साहिबगंज : जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोग असुरक्षित महसूस करने लगे हैं. ताजा मामला जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के समलापुर मोहल्ले का है, जहां बीती रात चोरों ने बैंक मैनेजर के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ किया है. इतना ही नहीं चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गये. मकान मालकिन नेहा नीरज ने बताया कि चोर 10 से 15 लाख के जेवरात, दो एलसीडी टीवी और अन्य सामान ले गये हैं. घर मालिक के अनुसार, करीब 20-25 लाख की

चोरी हुई है. पति-पत्नी दोनों रहते थे बाहर सुधांशु कुमार उपाध्याय वर्तमान में गढ़वा में बैंक मैनेजर के पद पर पोस्टेड हैं. जबकि उनकी पत्नी नेहा नीरज एलआईसी में सहायक मैनेजर हैं और वे भी गोड्डा जिले में कार्यरत हैं. दंपत्ति ने घर पर सीसीटीवी लगाया है, जिसके जरिये वे अपने घर पर निगरानी रखते थे. उनका ड्राइवर (शेख कासिम) कुछ दिनों में एक बार घर की साफ-सफाई व देखरेख रखने के लिए आता था. ड्राइवर घर की साफ-सफाई करने आया तो टूटा हुआ था लॉक बीती रात जब वह घर देखने आया, तो उसने पाया कि घर का लॉक टूटा हुआ है. जब वह आसपास के लोगों के साथ घर के अंदर गया, तो सारे सामान बिखरे पड़े थे. इसके बाद उसने मालिक और पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी. चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गये. ऐसे में पुलिस को चोरों का पता लगाने में परेशानी हो रही है.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...