हजारीबाग

हजारीबाग परिवहन विभाग को मिली नई रफ्तार, संतोष कुमार चौधरी के हाथों बदलाव की कमान

Share
Share
Khabar365news

पदभार ग्रहण करते ही दिखी कार्यशैली की झलक, पारदर्शिता, सड़क सुरक्षा और जनसुविधा को बताया प्राथमिकता

हजारीबाग: हजारीबाग जिले को नए जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) के रूप में एक ऊर्जावान, दूरदर्शी और कर्मठ अधिकारी का नेतृत्व मिला है। नवपदस्थापित डीटीओ संतोष कुमार चौधरी ने पदभार ग्रहण करते ही यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अब परिवहन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और जनहितकारी बनाने की दिशा में तेज़ी से काम होगा। निवर्तमान डीटीओ बैद्यनाथ कामती से पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यालय परिसर में उनका आत्मीय स्वागत किया गया, जहां अधिकारियों और कर्मियों में नई उम्मीद और उत्साह देखने को मिला।

पदभार संभालने के बाद संतोष कुमार चौधरी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आम लोगों को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन, फिटनेस, परमिट और अन्य परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में विशेष पहल की जाएगी, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने सड़क सुरक्षा को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए कहा कि यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू किया जाएगा और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जागरूकता एवं निगरानी दोनों स्तरों पर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। अवैध परिवहन गतिविधियों पर भी कठोर कार्रवाई का संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि नियमों से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा।
नए डीटीओ की कार्यशैली और सकारात्मक सोच को लेकर कार्यालय कर्मियों तथा आम लोगों में उम्मीद की नई किरण जगी है। प्रशासनिक समझ, सौम्य व्यवहार और स्पष्ट विज़न के कारण यह माना जा रहा है कि संतोष कुमार चौधरी के नेतृत्व में हजारीबाग की परिवहन व्यवस्था नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ेगी और आमजन को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

पत्रकारो से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “जनता को बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध परिवहन सेवाएं देना मेरी पहली जिम्मेदारी है। सड़क सुरक्षा, अनुशासन और जनसुविधा के बीच बेहतर संतुलन बनाकर हजारीबाग को एक व्यवस्थित परिवहन व्यवस्था देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
हजारीबाग

4वीं जूनियर एवं सब-जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप संपन्न, 115 तैराकों ने दिखाया दमखम

Khabar365news115 तैराकों ने लिया हिस्सा, सांसद मनीष जायसवाल ने किया शुभारंभ विजेता...

हजारीबाग

छड़वा नो-एंट्री पर चला ट्रैफिक का सख्त अभियान, 243 वाहनों पर कार्रवाई

Khabar365newsयातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद की सक्रियता से नियम तोड़ने वालों में...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में बमबारी के बाद राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी,

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में हुई बमबारी की घटना के बाद मामले ने नया...