हजारीबाग

हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला: 15.41 करोड़ की अवैध निकासी मामले में 3 सिपाही जेल भेजे गए

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग:
हजारीबाग जिला कोषागार से करोड़ों रुपये के गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। करीब 15.41 करोड़ रुपये की अवैध निकासी करने के आरोप में पुलिस ने तीन सिपाहियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंभू कुमार, रजनीश सिंह और धीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने वित्तीय गड़बड़ी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

जानकारी के अनुसार, वित्त विभाग द्वारा किए गए डाटा एनालिसिस के दौरान संदिग्ध ट्रांजेक्शन का पता चला। इसके बाद हजारीबाग के अपर समाहर्ता की अगुवाई में चार सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने अस्थायी पे आईडी बनाकर सरकारी खजाने से अवैध रूप से रकम निकाली और उसे विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया।

जांच के बाद 21 संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। इन खातों में मौजूद करीब 1.60 करोड़ रुपये की राशि को भी सुरक्षित कर लिया गया है।
इस मामले में जिला कोषागार पदाधिकारी द्वारा लोहसिंगना थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

यह मामला सिर्फ तीन सिपाहियों तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। आखिर इतने लंबे समय (करीब 8 साल) तक इतनी बड़ी राशि की निकासी कैसे होती रही और किसी को भनक तक नहीं लगी?

गौरतलब है कि हाल ही में बोकारो जिले में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लेखा शाखा में पदस्थापित लेखपाल कौशल कुमार पांडेय ने सेवानिवृत्त हवलदार के नाम पर करीब 4.28 करोड़ रुपये की अवैध निकासी कर ली थी।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने झारखंड की वित्तीय व्यवस्था और ट्रेजरी सिस्टम की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब देखना यह होगा कि इस बड़े घोटाले में और किन-किन लोगों की संलिप्तता सामने आती है और प्रशासन इस पर कितनी सख्त कार्रवाई करता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
हजारीबाग

फ्रेंड्स ग्रुप ने मृतक अभिषेक वर्मा के माता-पिता से मिलकर बंधाया ढाढ़स।

Khabar365newsहज़ारीबाग सामाजिक कार्यों में आगे रहने वाले फ्रेंड्स ग्रुप के सदस्यों ने...

हजारीबाग

विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी है –मनीष जायसवाल ।

Khabar365newsयह दिवस उन महान तपस्वियों एवं राष्ट्रनिस्ट नेतृत्व को नमन करने का...

हजारीबाग

आपूर्ति विभाग की सख्त मॉनिटरिंग: मुरली यादव के नेतृत्व में व्यवस्था हुई दुरुस्त

Khabar365news15 अप्रैल तक अप्रैल माह का राशन शत-प्रतिशत वितरण का सख्त निर्देश,...

हजारीबाग

झामुमो का 47वां स्थापना दिवस, उमड़ा जनसैलाब — कटकमसांडी की मुखिया नूरजहां ने भी ली सदस्यता

Khabar365newsकटकमसांडी(हजारीबाग) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 47वां स्थापना दिवस जिले में...