Jharkhand

*राष्ट्रसेवा की प्रेरणा के लिए रोज फहराएं तिरंगाः नवीन जिन्दल*

Share
Share
Khabar365news

गुवाहाटी के नरेंगी मिलिटरी स्टेशन पर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने बिहु महोत्सव पर फहराया विशाल तिरंगातिरंगे के बारे में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकतानई दिल्ली, 19 अप्रैल 2023 – फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद श्री नवीन जिन्दल ने आह्वान किया है कि भारतवासी राष्ट्रसेवा की निरंतर प्रेरणा लेने के लिए रोज तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा है कि तिरंगा लैपल पिन, रिस्ट बैंड के माध्यम से भी हम राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा का प्रदर्शन कर सकते हैं। तिरंगा हमें राष्ट्र निर्माण में योगदान करने के लिए प्रेरित करता है। श्री नवीन जिन्दल का यह संदेश बिहु महोत्सव के शुभ अवसर पर असम की राजधानी गुवाहाटी के नरेंगी मिलिटरी स्टेशन में विशाल ध्वज फहराए जाने के उपलक्ष्य में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जनरल अशीम कोहली (रि.) ने पढ़े। उन्होंने कहा कि अमेरिका में प्रबंधन की पढ़ाई के दौरान श्री नवीन जिन्दल को प्रेरणा मिली कि राष्ट्रीय ध्वज रोज फहराने से देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। अमेरिका में रहते हुए ही उन्होंने प्रतिदिन तिरंगा फहराना शुरू कर दिया। वहां से भारत लौटकर उन्होंने रायगढ़ में अपनी फैक्ट्री का कामकाज संभाला और नियमित रूप से तिरंगा फहराना चाहा तो प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। उसके बाद श्री जिन्दल ने 10 साल कानूनी लड़ाई लड़ी और 23 जनवरी 2004 को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया, जिसमें प्रतिदिन पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराना भारतवासियों का मौलिक अधिकार बन गया। इसके अलावा सांसद के रूप में श्री नवीन जिन्दल ने नेशनल ऑनर एक्ट-1971 में संशोधन कराने की पहल 2005 में की और जिसके परिणामस्वरूप हमें प्रतिदिन कमर के ऊपर तिरंगा धारण करने का अधिकार मिला। इसी तरह केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद हरियाणा के कैथल में 2009 में फ्लैग फाउंडेशन ने पहला 207 फुट ऊंचा विशाल ध्वज फहराया। श्री कोहली ने कहा कि अभी भी 95 प्रतिशत देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के बारे में पर्याप्त ज्ञान नहीं है कि इसका कपड़ा क्या हो और इसे कब फहराया जाए? उन्होंने कहा कि हमारा झंडा 3×2 आकार में खादी, सिल्क, सूती या पॉलियेस्टर, किसी भी सामग्री का हो सकता है और आजादी के 75वें महोत्सव पर सरकार के फैसले के अनुसार हम अब दिन-रात तिरंगा फहरा सकते हैं। गुवाहाटी मिलिटरी स्टेशन पर फहराया गया यह झंडा फ्लैग फाउंडेशन की ओर से लोकार्पित 107वां विशाल ध्वज है। हालांकि श्री नवीन जिन्दल की पहल से प्रेरणा लेकर 700 से अधिक विशाल ध्वज देशभर में लगाए जा चुके हैं, जो दुनिया के किसी भी देश में लगाए गए झंडों की संख्या से अधिक है। अपनी स्थापना के बाद से ही फाउंडेशन देशवासियों को “हर घर तिरंगा – हर दिन तिरंगा” के लिए निरंतर प्रेरित कर रहा है। यह झंडा अब देश की जनता का है। गुवाहाटी में आयोजित तिरंगा स्थापना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीओसी इन सी (ईस्टर्न कमांड) लेफ्टिनेंट जनरल आर.पी. कलिता थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...