Jharkhand

शिव पार्वती झांकी के साथ लोहरदगा से निकली गई विशाल काँवर यात्रा

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा से 30 किमी पैदल यात्रा कर घाघरा देवाकी बाबाधाम में किया जलार्पण

उपायुक्त ने कांवरियों का उत्साहवर्धन कर किया रवाना

सद्दाम खान लोहरदगा ब्यूरो

लोहरदगा। श्रावण मास के तीसरी सोमवारी पर काँवरिया संघ, बरवाटोली, लोहरदगा की अगुवाई में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने देवाकी बाबाधाम के लिए रवाना हुए। काँवर यात्रा की शुरुआत मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर बरवाटोली से हुई। शिवभक्तो की टोली बरवाटोली से निकलकर महावीर चौक, गुदरी बाजार, राणा चौक, मिशन चौक होते हुए देवाकी के लिए प्रस्थान किया। फूलो से सजी पालकी में भगवान शिव की प्रतिमा को लेकर शिवभक्त पैदल नंगे पैर देवाकी पहुचे। पालकी के पीछे पीछे शिवभक्तों की टोली भक्तिमय गीतों पर नाचते गाते हुए देवाकी पहुचे। लगभग 30 किमी पैदल यात्रा कर घाघरा देवाकी बाबाधाम में स्थित भगवान शिव पर जलार्पण किया। वही भगवान शिव, माता पार्वती, हनुमानजी, नंदी महाराज, शिवगण समेत अन्य की सजीव झांकी सजाई गई थी। शिवभक्ति पर आधारित एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आये। भक्तगण कतारबद्ध तरीके से होकर पैदल जा रहे थे। भक्तो की लगभग एक किमी लंबी कतार लग गई थी। भक्तगण हर हर महादेव, जय शिव शंकर, जय श्री राम आदि के जयकारे लगा रहे थे।
काँवर यात्रा का उद्घाटन उपायुक्त डा० बाघमारे प्रसाद कृष्ण, गौरव आरपी अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सूरज सिंह,
शैलेश अग्रवाल, स्नेहिल गोयल, राजेश अग्रवाल, अभय अग्रवाल, राजीव रंजन, अजातशत्रु, शुभम मित्तल,
अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत साफा पहनाकर किया गया। सभी अतिथियों ने गंगा जल लेकर मंदिर परिसर में विराजमान भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के बाद मां दुर्गा की पूजा अर्चना किए। सुल्तानगंज से लाये गए गंगाजल को भक्तो के बीच बांटा गया। कांवर यात्रियों के लिए सुल्तानगंज से गंगा जल की व्यवस्था किया गया था। मौके पर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कांवरियों को शुभकामनाएं दिया। कहा कि हम ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर सबकी मनोकामना पूरी करे। जिला भी प्रगति की राह पर आगे बढ़े। बहुत खुशी की बात है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग पवित्र यात्रा में जा रहे हैं। आगे भी यही परंपरा चलती रहे यही मेरी कामना है। उन्होंने सभी काँवर यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद यात्रा की कामना किया। सबकी प्रगति हो यही मेरी ईश्वर से कामना है। इधर काँवर यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मुश्तैद रही। वही काँवर यात्रा के पीछे पीछे एम्बुलेंस वाहन भी चल रही थी। वही कांवरियों का स्वागत जगह जगह पुष्प वर्षा कर किया गया वही जलपान एवं फल की व्यवस्था भी की गई थी। काँवर यात्रा के सफल आयोजन में रही इनकी भूमिका कांवर यात्रा के सफल संचालन में आजीवन संरक्षक सुनील अग्रवाल, रमेश साहू, सुषमा सिंह, अध्यक्ष गौरव अग्रवाल (लड्डू), कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, सचिव आलोक अग्रवाल (निखिल), विक्रम सिंह, राहुल कौशल, राजेश महतो, रोहित साहू, चंदन गोयल, प्रवीण ठाकुर, पीयूष अग्रवाल, सम्भव तमेड़ा, प्रमोद प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, दीपक कुमार, दिव्यांशु तमेड़ा, जान्हवी कंचन गोयल, कौशल मेहता, राम सिंह, मनीष अग्रवाल, महेन्द्र प्रताप देव, राहुल साहु, अमित यादव समेत अन्य की अहम भूमिका रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgahRamgarhझारखंडब्रेकिंग

PVUNL प्लांट से कॉपर वायर चोरी में तीन गिरफ्तार

Khabar365newsरामगढ़: पीवीयूएनएल (PVUNL) प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने जिले में निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं मल्टीपर्पस सेंटर का...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने किस्को CHC का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को का औचक निरीक्षण कर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

क्रॉस वोटिंग के आरोप खारिज, दीपांकर बोले- कांग्रेस को ही वोट दिया

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं के बीच माले (CPI-ML)...