BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चांदी में भयंकर उछाल: 10 दिनों में ₹1 लाख बढ़कर भाव 4 लाख पार

Share
Share
Khabar365news

चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई है। बाजार में चांदी चार लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर गई है। महज 10 दिनों के भीतर ही इसकी कीमत में करीब एक लाख रुपये की उछाल आई है। लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब बाजार में उपलब्धता पर भी साफ दिखने लगा है। सोना-चांदी कारोबारियों के अनुसार हालात ऐसे हो गए हैं कि दुकानदारों को समय पर चांदी मिलना मुश्किल हो रहा है। पूरा भुगतान करने के बावजूद चांदी की डिलीवरी में 15 से 20 दिन तक का वक्त लग रहा है। उद्योगों में चांदी की मांग तेजी से बढ़ी है, जिससे सप्लाई पर दबाव बना हुआ है। जानकारों का कहना है कि अगर यही रुझान बना रहा तो आने वाले दिनों में चांदी की कीमत 5 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक लगन के सीजन के चलते चांदी की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। एक ओर कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर उपलब्धता घटती जा रही है। इससे न सिर्फ कारोबारी बल्कि ग्राहक भी परेशान हैं। दुकानदार मांग के अनुसार माल उपलब्ध कराने में असमर्थ हैं, जबकि निवेशक और औद्योगिक इकाइयां तेजी से चांदी की खरीद कर रही हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो 20 जनवरी को रांची में चांदी का भाव 3,06,000 रुपये प्रति किलो था, जो 29 जनवरी तक बढ़कर 4,06,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। यानी सिर्फ 10 दिनों में एक लाख रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वहीं सोने की कीमतों में भी मजबूती बनी हुई है। 20 जनवरी को रांची में जेवराती सोना 1,34,500 रुपये प्रति दस ग्राम था, जो अब बढ़कर 1,67,200 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। इस तरह दस दिनों में सोने की कीमत में 32,700 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रेलवे स्टीम कॉलोनी, पतरातू में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य जारी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू् प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टीम...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...