झारखंडब्रेकिंग

धनबाद में आजसू पार्टी का मिलन समारोह में जिप सदस्य समेत सैकड़ों हुए शामिल

Share
Share
Khabar365news

नगर भवन में आजसू पार्टी का भव्य मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री  सुदेश कुमार महतो रहे। समारोह की शुरुआत गुवा गोलीकांड के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के बलिदान को याद किया। सुदेश महतो ने अपने संबोधन में कहा कि कोयलांचल में लगातार खनन हादसे हो रहे हैं। मैं इन्हें विस्थापितों और मजदूरों का नरसंहार मानता हूं। उन्होंने कहा कि आजसू ने कोयलांचल के मुद्दों पर लगातार आवाज उठाई है, लेकिन कोल इंडिया और राज्य सरकार चुप बैठे हैं। एनडीए का घटक होने के बावजूद आजसू कोयला क्षेत्र की गड़बड़ियों पर चुप नहीं बैठेगी।

महतो ने कहा कि आजसू के एजेंडे में कुड़मी समुदाय का मुद्दा है। आजसू प्रत्येक समाज को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। हम सरना कोड के भी साथ हैं और कुड़मी समुदाय के विषयों का भी समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि कुड़मी समाज अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल होने के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक और कानूनी मुद्दा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक बिखराव के कारण समाज आज चौराहे पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि हमलोग झारखंड आंदोलन के बारे में पढ़ कर भाषण नहीं देते। हमलोगों ने लड़ा भी है और झारखंड को गढ़ा भी है। उन्होंने कहा कि आजसू पढ़ाई, दवाई और कमाई की लड़ाई शुरू करेगी।

महतो ने कहा कि झरिया और उसके आसपास अवैध कोयला खनन के चलते मजदूरों की मौतों और धनबाद में बढ़ते प्रदूषण, जल संकट, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की कमी पर चिंता व्यक्त की। रेलवे से उच्चतम राजस्व देने के बावजूद जिले का विकास सूचकांक बेहद नीचा है और राज्य सरकार  की उदासीनता स्पष्ट है। 

मीडिया से बात करते हुए  सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड के कोयला खदानों में मजदूरों की लगातार मौतों को अब “नरसंहार” कहा जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के लिए राज्य सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। 
समारोह को पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी, बार काउंसिल अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, संतोष महतो, संजय मेहता, जिलाध्यक्ष मंटू महतो, जिला प्रभारी अजय सिंह, यशोदा देवी, दीपक महतो, प्रमोद चौरसिया, रतिलाल महतो, सुभाष रवानी, नरेश महतो, गीता देवी, विशाल महतो, सचिन महतो, भास्कर ओझा, वीरेन्द्र निषाद, वीरेन्द्र सिंह, गिरधारी महतो आदि नेताओं ने संबोधित किया।

केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस ने झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी की, लेकिन आजसू ने संघर्ष कर अलग राज्य का निर्माण किया। आज कोयलांचल क्षेत्र में विस्थापितों और मजदूरों की आवाज को दबाया जा रहा है। उनके हितों के लिए आजसू बड़ी लड़ाई छेड़ने की तैयारी कर रही है। कोयलांचल में लगातार हादसे हो रहे हैं लेकिन उनपर पर्दा डालने का काम हो रहा है। 

नई सदस्यों का स्वागत

समारोह में धनबाद के विभिन्न संगठनों से सैकड़ों लोग आजसू पार्टी में शामिल हुए। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए  महतो ने कहा, आजसू पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि झारखंड की जनता के हित और अधिकारों के लिए समर्पित मंच है। हमारा लक्ष्य सामाजिक न्याय, आर्थिक समृद्धि और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देना है। 
संजीव सिंह, जिप सदस्य वाणी देवी, जिप सदस्य सुबोध भारती, मुखिया कौशल महतो, भाजपा नेत्री शोभा चौहान, गोपाल महतो, काली राम महतो, सुदर्शन ओझा, विशेश्वर महतो, बलदेव यादव, घनश्याम यादव, अवधेश तिवारी आदि। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...

BreakingJharkhandझारखंडपलामूब्रेकिंग

ममेरे भाई-बहन के प्रेम संबंध का दुखद अंत: हत्या के बाद युवक ने दी जान

Khabar365newsपलामू जिले में आपसी प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने अपनी बहन...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह हादसा: युवक की मौत पर बवाल, सड़क जाम

Khabar365newsगिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के कोल्डीहा में बीते शुक्रवार को हुए सड़क...