BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह हादसा: युवक की मौत पर बवाल, सड़क जाम

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के कोल्डीहा में बीते शुक्रवार को हुए सड़क हादसे ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मो. नियाज अंसारी की इलाज के दौरान रविवार की देर रात मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर इलाके में पहुंची, आक्रोशित लोगों ने गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग को कोल्डीहा के पास जाम कर दिया। सड़क जाम होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, लेकिन लोग मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। करीब घंटों तक चले इस जाम के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू स्वयं मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की। मंत्री के आश्वासन के बाद ही लोगों ने जाम हटाया और आवागमन सामान्य हो सका।

पुलिस पर लापरवाही और अभद्र व्यवहार का आरोप
इस दौरान वार्ड पार्षद नूरुल होदा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद जब वे नगर थाना आवेदन देने पहुंचे, तो वहां मौजूद एसआई विक्रम सिंह ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस शिकायत को मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल वरीय पुलिस पदाधिकारियों को संबंधित एसआई को निलंबित करने और मामले के जांच अधिकारी (आईओ) को बदलने का निर्देश दिया।

परिजनों को मुआवजा और सख्त कार्रवाई का भरोसा
मृतक के परिजन मोईन अंसारी ने बताया कि नियाज अंसारी घर से सड़क की ओर निकले थे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक सवार ने रोंग साइड से आकर उन्हें टक्कर मार दी। परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा और बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मौके पर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी नीरज सिंह, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भी मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

WBCS अभ्यर्थियों को राहत, रांची-हावड़ा स्पेशल ट्रेन शुरू

Khabar365newsरांची: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

SIR समीक्षा में गड़बड़ी उजागर, BDO समेत 4 पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा के दौरान अनियमितता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में वज्रपात का कहर, 8 लोगों की मौत

Khabar365newsरांची: झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ आकाशीय बिजली का कहर...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जनसमस्याओं पर गरजे सांसद नलिन सोरेन, अधिकारियों से मांगा जवाब

Khabar365newsजामताड़ा: जामताड़ा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक...