Jharkhand

राजपूत समाज के सैकड़ों लोग एक मंच पर हुए जमा किया घोषणा

Share
Share
Khabar365news

राजपूत समाज भाजपा राजपूत समाज के सैकड़ों लोग एक मंच पर हुए जमा किया घोषणा, को नही करेगी सपोर्ट हजारीबाग। शहर के दाल चीनी रेस्टुरेंट में हजारीबाग जिले के राजपूत समाज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना सिंह और संचालन प्रो गजेंद्र सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित राजपूत समाज के लोगों ने कहा की हजारीबाग में क्षत्रियों को बरगलाने का कार्य कुछ लोग कर रहे हैं। आज हजारीबाग का राजपूत समाज खुले मंच से भाजपा प्रत्याशी का विरोध करता है और उन्हें समर्थन नहीं करता है। इस दौरान मुन्ना सिंह ने कहा की भाजपा के राजकोट से प्रत्याशी रुपाला ने राजपूतों पर विवादित बयान दिया था मगर भाजपा केंद्रीय कमेटी ने रुपाला पर कोई कारवाई नही किया। भाजपा ने धनबाद और चतरा से दो क्षत्रिय सांसदो का टिकट काटा, मगर काट कर दूसरों को दे दिया गया। इसके अलावा कटकमसांड़ी से दो क्षत्रिय युवक कई साल से गायब है आज तक उनका पता नही चला की वो हैं भी या नहीं। इन्ही सभी मामलों को लेकर राजपूत समाज भाजपा से क्षुब्ध हैं और भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं करने का घोषणा करता है। कमल नयन सिंह ने कहा की भाजपा राजपूत समाज को वोट बैंक समझ रखा है। जबकि कभी क्षत्रिय को मान सम्मान नही देती, आज इस बैठक में जुटे सैकड़ों लोगों ने भाजपा और भाजपा कैंडिडेट को अस्वीकार करता है। अवधेश सिंह ने कहा की भाजपा ने सदैव क्षत्रियों को छला है। उपर से लेकर नीचे तक सिर्फ क्षत्रियों का ही टिकट काटा गया। बैठक को शशि मोहन सिंह, अवधेश सिंह, अशोक देव, मंगल सिंह, नगीना सिंह, भगवान सिंह, शत्रुध्न सिंह, अनिरुद्ध सिंह, सुनील सिंह राठौर, मिथलेश सिंह, बिंदेश्वरी सिंह, गुड्डू सिंह, संजय सिंह, संतोष सिंह, अर्जुन सिंह, मनोज सिंह, आशीष सिंह, राकेश सिंह, बिनोद सिंह, सुनील सिंह, एडवोकेट रवि सिंह, प्रेम शंकर सिंह, राहुल सिंह, ठाकुर अभिजीत सिंह, राम सिंह समेत बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अंबा का लगा जनता दरबार, प्रत्येक शनिवार को लगाया जाएगा जनता दरबार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु आज फिर से पीटीपीएस स्थित पूर्व...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...