CrimeJharkhandNationalपश्चिम बंगाल

अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट, चार बच्चों सहित 7 की मौत

Share
Share
Khabar365news

अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट में चार बच्चों के सहित सात की मौत हो गई. दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा में धोलाहाट थाना क्षेत्र में घटना हुई. इसके बाद यहां हड़कंप मच गया.

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक दहलाने वाली घटना सामने आयी है. सोमवार रात जिले के पाथरप्रतिमा इलाके के धोलाहट थाना क्षेत्र के रायपुर में एक अवैध पटाखा कारखाना में भयावह विस्फोट हुआ. इस घटना में एक ही परिवार के चार बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, घर के चार सदस्यों का अब तक पता नहीं चल पाया है.

घटना के सूचना मिलते ही इलाके में भारी पुलिस बल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस घर में अवैध पटाखा कारखाना में विस्फोट हुआ, उसके मालिक का नाम चंद्रकांत बनिक है. मृतकों की पहचान अरविंद बनिक, प्रभाती बनिक, सांत्वना बनिक, अनुष्का बनिक, अर्बन बनिक, अस्मिता बनिक व अंकित बनिक के रूप में हुई है. परिवार के चार सदस्य लापता बताये गये हैं. पुलिस घर की तलाशी ले रही है.

अवैध रूप से चलाया जा रहा था पटाखा कारखाना
स्थानीय लोगों लोगों का आरोप है कि घनी बस्ती के बीच अवैध रूप से पटाखा कारखाना चलाया जा रहा था. सोमवार रात अचानक पटाखा कारखाना में आग लग गयी, जिससे यह भयावह घटना हुई. बताया गया है कि पटाखा कारखाना में रसोई गैस के सिलिंडर भी रखे गये थे. पटाखे में विस्फोट के साथ ही सिलिंडर गैस भी विस्फोट कर गया. विस्फोट इतना भयावह था कि आस-पास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गये.

मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है
सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गयी थी. स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गयी. हालांकि, पाथरप्रतिम के विधायक समीर कुमार ने बताया कि पटाखे बनाते समय अचानक विस्फोट हुआ. देखते ही देखते पूरा घर आग में जल गया. मौके पर पहुंच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रेलवे स्टीम कॉलोनी, पतरातू में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य जारी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू् प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टीम...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...