Home Hazaribagh कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
Hazaribagh

कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण वल्लभ आश्रम में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने की । बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा की आगामी दिनांक: 24/05/2025 को जिला में होने वाली संविधान बचाओ रैली जिसका कार्यक्रम स्थल जिला कांग्रेस मैदान निर्धारित किया गया और इस जिला रैली के बाद होने वाले हजारीबाग जिला अंतर्गत आने वाले विधान सभा वाइज रैली पर विचार विमर्श किया गया । उन्होंने जातिय जनगणना और सरना धर्म कोड लागू कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे लोकसभा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी की सराहना की । बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया । अध्यक्ष ने कहा कि इस कार्यक्रम कांग्रेस के मंत्रीगण विधायकगण तथा प्रदेश के पदाधिकारीगण शामिल होगे । इस अवसर पर सदर विधानसभा के प्रत्याशी रहे मुन्ना सिंह ने कहा की इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए पार्टी की जो भी जिम्मेदारी मुझे दी जाएगी उस पर मैं पूरी तरह से खरा उतरूंगा । इस अवसर पर कई अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार को रखा । बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान जबकी धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने किया ।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव शशि मोहन सिंह, बिनोद सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी राजू चौरसिया, संजय तिवारी, अजय गुप्ता, सुनिल सिंह राठौर, कैलाश पति देव, सेवादल अध्यक्ष गुड्डु सिंह ओबीसी प्रदेश सचिव रेणु कुमारी, मिथिलेश दुबे, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, डाॅ.प्रकाश कुमार, सरयु यादव, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, मकसूद आलम महासचिव दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह, राजीव कुमार मेहता, सदरूल होदा, रघु जायसवाल, रंजीत यादव प्रखंड अध्यक्ष मो. नौशाद, अजित कुमार सिंह, रविन्द्र गुप्ता, नरसिंह प्रजापति, अब्बास अंसारी, अब्दुल मनान वारसी, गौतम कुमार मेहता, इकबाल रजा, परवेज अहमद सचिव राशिद खान, अनिल कुमार भुईंया मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र गिरी, विष्णुधारी महतो, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी अधिवक्ता इजहार अंसारी के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveHazaribagh

रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही ‘अर्थ एक प्रयास’ संस्था

Khabar365news हजारीबाग: मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveHazaribaghJharkhand

स्थानीय युवाओं ने तैयार किया पारंपरिक भक्ति एल्बम, ‘छोटी-मोटी दुर्गा मैया’ जल्द होगा रिलीज

Khabar365newsबरकट्ठा: कृषि के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाला बरकट्ठा प्रखंड...