Hazaribagh

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने बसंत बिहार कॉलोनी दौरा,नाले की सफाई व जल निकासी व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश.

Share
Share
Khabar365news

जनता की सुविधाएं मेरी प्राथमिकता हैं, नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : प्रदीप प्रसाद.

हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को क्षेत्र के बसंत बिहार कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कॉलोनी में रह रहे नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और यथासंभव त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। निरीक्षण के क्रम में विधायक श्री प्रसाद ने देखा कि कॉलोनी के मुख्य नाले की स्थिति अत्यंत दयनीय है। नाले में गंदगी जमी हुई थी जिससे जल निकासी बाधित हो रही थी और आसपास के निवासियों को दुर्गंध एवं जलजमाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति को देखते हुए विधायक ने मौके पर ही नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को फोन कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाले की तत्काल सफाई कराई जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इसकी नियमित सफाई होती रहे। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि एक स्थायी कार्ययोजना बनाई जाए ताकि क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके। श्री प्रसाद ने यह भी कहा कि स्वच्छता और जल निकासी किसी भी आवासीय क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकता है और इसके अभाव में नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। उनका यह मानना है कि आमजन के जीवन स्तर को सुधारने के लिए आधारभूत सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अनुरोध किया की वे सफाई व्यवस्था बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें या नगर निगम को अवगत कराएं विधायक ने अंत में यह विश्वास दिलाया कि उनके कार्यकाल में सदर विधानसभा क्षेत्र के हर मोहल्ले और कॉलोनी का समुचित विकास सुनिश्चित किया जाएगा और जनसुविधाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeHazaribagh

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध...

CrimeHazaribagh

दारू चौक चाकूबाजी कांड का खुलासा, मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रामनवमी...

HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...