BreakingHazaribaghJharkhand

हजारीबाग झील में महिला ने मचाया हड़कंप, कूदने की दे रही थी धमकी, पुलिस और गोताखोरों ने बचाया

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग झील में आज दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला झील के बीचों-बीच नाव पर जाकर बैठ गई और फोन पर बार-बार किसी से कहने लगी कि वह अब झील में कूद जाएगी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोग भी महिला को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। महिला लगातार फोन पर किसी से बात कर रही थी और रोते हुए झील में कूदने की जिद कर रही थी।

लोगों का कहना है कि महिला पिछले तीन-चार घंटे से झील किनारे फोन पर बातचीत कर रही थी और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं लग रही थी। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने तुरंत गोताखोरों को बुलाया। विजुअल्स में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिस और लोग महिला को समझाने की कोशिश कर रहे थे। काफी देर तक बातचीत करने के बावजूद जब वह नहीं मानी, तब गोताखोर दोनों ओर से नाव लेकर उसके पास पहुंचे।

लेकिन तभी महिला ने कुछ खा लिया और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी। आनन-फानन में पुलिस और गोताखोरों ने उसे झील से निकालकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया है कि अब महिला खतरे से बाहर है। गौरतलब है कि दो दिन पहले जमशेदपुर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी से नाराज़ होकर हाई टेंशन पोल पर चढ़ गई थी और काफी ड्रामे के बाद उसे सुरक्षित उतारा गया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...