Hazaribagh

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग।
शहर की रोशनियों को और जगमग बनाने की दिशा में नगर निगम ने शुक्रवार (29 अगस्त 2025) को बड़ी कार्रवाई की। वार्ड संख्या 02, 10, 20, 34, 35 और 36 में कुल 212 स्ट्रीट लाइटों का रिपेयर किया गया, जिससे अब इन क्षेत्रों में अंधेरे की समस्या खत्म होगी और लोगों को सुविधा मिलेगी।

इस कार्य का स्थल निरीक्षण सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने किया। उनके साथ नगर प्रबंधक संतोष कुमार, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर जिंदन मुकुट, मार्शल और अन्य कर्मी मौजूद रहे।

नगर निगम की यह पहल नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर की जा रही है। खासकर रात के समय इन इलाकों से गुजरने वाले लोगों को अब राहत मिलेगी।

नगर निगम ने बताया कि कल (शनिवार) वार्ड संख्या 31, 32 और 33 में विशेष रूप से स्ट्रीट लाइट रिपेयर कार्य किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अंधेरे की समस्या खत्म होने से सड़क दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...