झारखंडब्रेकिंग

झरिया के राजापुर उत्खनन में जनता मजदूर संघ असंगठित शाखा के नए पदाधिकारी मनोनीत, मजदूर हितों की रक्षा का लिया गया संकल्प

Share
Share
Khabar365news

झरिया क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर उत्खनन परियोजना में शनिवार को जनता मजदूर संघ असंगठित (बच्चा गुटके) शाखा के नए पदाधिकारियों का मनोनयन महामंत्री अभिषेक सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बच्चा सिंह शाहबादी को शाखा अध्यक्ष तथा रत्नेश कुमार यादव को सचिव के रूप में मनोनीत किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चयन भी किया गया।

चयनित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष के रूप में संजीव सिंह, भीम चौहान, सोनू चौहान, हरि धाम भुइया और भोला यादव शामिल हैं। सह सचिव पद पर दीपक यादव और बजरंगी सिंह, संगठित सचिव के रूप में मिथिलेश यादव और राजेश सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर मारकंडेय सिंह और मधु मुखर्जी को जि

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष बच्चा सिंह शाहबादी ने कहा कि मजदूरों के हित में किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय लोगों को हर हाल में रोजगार मुहैया कराना होगा। वहीं नवनियुक्त सचिव रत्नेश कुमार यादव ने आउटसोर्सिंग कंपनियों के मालिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे सरदार नहीं, बल्कि मजदूरों के पहरेदार बनकर कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरों की समस्याओं का समाधान शीघ्र होना चाहिए ताकि गरीब मजदूर राहत की सांस ले सकें। इस कार्यक्रम में सभी नवचयनित पदाधिकारियों ने मजदूरों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के जटाधारी मंदिर में चोरी,

Khabar365newsपाकुड़। जिले के प्रसिद्ध जटाधारी मंदिर में चोरी की घटना सामने आने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CUJ में खराब भोजन और बढ़े मेस शुल्क के खिलाफ प्रदर्शन,

Khabar365newsरांची। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) में मेस की व्यवस्था और शुल्क बढ़ोतरी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर दायर मामले पर आज...