झारखंडब्रेकिंग

सरायकेला-खरसावां में फिर हाथियों का कहर, महुआ चुनने गई 2 महिलाओं पर हमला; एक की मौत 

Share
Share
Khabar365news

सरायकेला-खरसावां जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह नीमडीह प्रखंड के हेवेन पंचायत स्थित आंडा गांव में हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गयी और दूसरी घायल हो गयी। मृतक महिला की पहचान 59 वर्षीय कुंती देवी के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि कुछ महिलाएं महुआ चुनने जंगल की ओर गयी थी, तभी करीब 18 हाथियों का झुंड वहां पहुंच गया। इसी दौरान कुंती देवी हाथियों की चपेट में आ गयी। हाथियों ने उन्हें पटक-पटक कर मार डाला। वहीं एक अन्य महिला को हल्की चोंटे आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम चांडिल से रवाना हुई और नीमडीह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच रही है। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में हाथियों के लगातार आ रहे झुंड को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
झारखंडब्रेकिंग

JMM नेता और पूर्व विधायक ज्योतिन्द्र प्रसाद का निधन, सादगी और जनसेवा के थे मिसाल

Khabar365newsझारखंड : झारखंड ने आज अपना एक सच्चा गांधीवादी नेता खो दिया।...