BreakingJharkhand

*रामगढ़ के उद्योगपति रामचंद्र रूंगटा के विभिन्न प्लांट एवं कार्यालय में इनकम टैक्स की छापामारी*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ झारखंड के उद्योगपति और कारोबारी रामचंद्र रूंगटा के रामगढ़, रांची और अन्य स्थानों पर स्थित प्लांटो एवं कार्यालय में आयकर विभाग की छापामारी सुबह 5:00 बजे से चल रही है जो अभी तक जारी है l रामचंद्र रुंगटा की रामगढ़ और रांची में स्थित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर छापामारी चल रही हैl छापामारी में शामिल अधिकारी सीआरपीएफ के जवानों की सुरक्षा में छापामारी कर रहे हैंl जानकारी के अनुसार आज 7 दिसंबर के प्रातः 5:00 बजे से दर्जनों वाहनों पर बैठे अधिकारी और सीआरपीएफ के जवान रामगढ़ और रांची छापामारी के लिए पहुंचेl सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिला के कई स्थानों पर स्थित फैक्ट्री और कार्यालय में छापामारी चल रही हैl जानकारी के अनुसार रामगढ़ शहर के पंजाब नेशनल बैंक के निकट स्थित रामचंद्र रूंगटा के कार्यालय में भी छापामारी सुबह 5:00 से चल रही हैl वही झारखंड इस्पात फैक्ट्री हेसला , मां छिन्नमस्तिका स्पंज आयरन हेहल और आलोक स्टील बूढ़ा खाप कर्म इन सभी जगह पर दो दो वाहनों से छापामारी करने के लिए अधिकारी पहुंचे हैंl यहां सीआरपीएफ के जवानों की सुरक्षा में छापामारी चल रही हैl रामगढ़ जिमखाना क्लब में भी अधिकारी पहुंचे हुए हैंl रामगढ़ जिले में रामचंद्र रुंगटा के प्रतिष्ठानों में छापामारी के लिए 20 वाहनों से अधिकारी और सीआरपीएफ के जवान पहुंचे हैंl फिलहाल इस छापेमारी संबंध में किस हद तक सफलता मिली है इसकी जानकारी अभी मिडिया से साझा नहीं किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...