Sports

IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को हराकर टी20 सीरीज पर किया कब्जा

Share
Share
Khabar365news

भारत बनाम श्रीलंका: राजकोट में श्रीलंका को तीसरे और अंतिम टी20 मैच में 91 रनों से हराते हुए तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 228 रनों का बड़ा स्कोर हासिल किया। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए अपना तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जमाया। श्रीलंका की टीम जवाबी पारी में खेलते हुए 137 रन बनाकर आउट हुई।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भारत ने ईशान किशन के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। वह 1 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद राहुल त्रिपाठी खेलने आए और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले का फायदा उठाया। त्रिपाठी 16 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए श्रीलंका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई। दोनों ने मिलकर ताबड़तोड़ रन बनाए।गिल और सूर्यकुमार के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी हुई।

इस दौरान गिल 46 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि यादव क्रीज पर बने रहे और धुआंधार अंदाज में खेलते हुए 45 गेंदों में शतक पूरा कर दिया। वह 51 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाने में सफल रहे। इस दौरान सूर्यकुमार के बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के आए। अक्षर पटेल ने भी 9 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 21 रन बनाए। इस तरह भारत ने 5 विकेट पर 228 रनों का स्कोर हासिल किया।

श्रीलंका के लिए मदुशंका ने 2 विकेट झटके।जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंका ने तेज शुरुआत की लेकिन बाद में विकेट गंवाए। कुसल मेंडिस 23 और निसंका 15 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद अविष्का फर्नान्डो भी 1 रन बनाकर चलते बने। यह सिलसला यहाँ नहीं रुका। असलंका 19 और धनंजय डी सिल्वा 22 रन बनाकर चलते बने। इस तरह श्रीलंका की स्थिति खराब हो गई। हसारंगा को 9 रन के निजी स्कोर पर उमरान मलिक ने आउट कर दिया। अंत में श्रीलंका 137 पर सिमट गई। भारत के लिए अर्शदीप ने 3 विकेट झटके। चहल, उमरान और पांड्या ने 2-2 विकेट झटके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhSports

डेडलिफ्ट प्रतियोगिता मेंअंजलि रानी ने जीता पहला स्थान

Khabar365newsपतरातू प्के सरैया टोला निवासी महेश साहू की पुत्री अंजलि रानी ने...

JharkhandpatratupatratuRamgarhSports

14वीं जूनियर रांची जिला खो-खो चैंपियनशिप 2026–27 में वरदान हॉस्पिटल का स्वास्थ्य शिविर सराहनीय

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में...

JharkhandpatratupatratuRamgarhSports

पतरातू के पंचमंदिर में सजेगा खेल महाकुंभ, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का होगा जमावड़ा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर...