आस्थाधर्म-कर्म

इन कामों को करने से खुश होती हैं माँ लक्ष्मी, धन-संपत्ति देखकर बरसाती है कृपा

Share
Share
Khabar365news

By: k.madhwan

धार्मिक मान्यताओं के चलते इंसान वो सभी काम करना चाहता है जिनसे भगवान प्रसन्न हों और हमारी जिन्दगी खुशहाल, स्वस्थ और धनधान्य से भरपूर हो। इन्हीं में विश्वास रखते हुए इंसान कई ऐसे काम करता है, जिससे उसके परिवार से दुख के बादल दूर रहें, शरीर स्वस्थ और मन प्रफुल्लित रहे। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके करने से आप अपनी जिन्दगी की समस्याओं से निजात पाने में सफल हो सकते हैं।

आइए डालते हैं एक नजर उन उपायों पर:

जायफल

हर हिन्दू परिवार में पूजा पाठ में जायफल का उपयोग किया जाता है। विशेष रूप से लक्ष्मी पूजा में जायफल को शामिल करना चाहिए। आप जब भी लक्ष्मी पूजा करें तो जायफल को अक्षत, पुष्प और कुमकुम के साथ पूजा में रखें। पूजा समाप्त होने के बाद इसे घर में बने पूजा स्थल पर ही रहने दें।

स्वस्थ रहने के लिए करें तुलसी पूजा

तुलसी को धार्मिक मान्यताओं में तुलसी माता कहा जाता है। वहीं, तुलसी भगवान विष्णु की प्रिय भी मानी जाती हैं। तुलसी को जल चढ़ाने पर या तुलसी की पूजा करने पर भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भगवान विष्णु के प्रसन्न होने पर मां लक्ष्मी को भी खुश करना आसान हो जाता है।यदि आप मानसिक और शारीरिक समस्याओं से ग्रसित हैं और आपका स्वस्थ नहीं हो पा रहे हैं तो आपको घर के पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाकर सुबह-शाम उसकी पूजा करनी चाहिए। प्रात:काल स्नान आदि करके तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएँ। शाम के वक्त भी नियमित रूप ये तुलसी के पौधे के आगे दीपक जलाएँ। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर के सदस्य निरोग रहते हैं। इतना ही नहीं जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहाँ घर में स्थित वास्तु दोष का प्रभाव भी कम हो जाता है।

हनुमानजी की पूजा

धर्मशास्त्रों और धर्माचार्यों का कहना है कि हनुमानजी कलयुग के देवता हैं। इन लोगों का कहना है कि हनुमानजी की पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

लक्ष्मी पूजा

माता लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। आर्थिक तौर पर कमजोर स्थिति वालों को माँ लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसके तहत शुक्रवार का व्रत करने के साथ ही सुबह-शाम माँ लक्ष्मी आरती करें। प्रयास करके आरती को जोरदार आवाज में बोले। आपके द्वारा बोले जाने वाले माँ लक्ष्मी की आरती के शब्द ब्रह्माण्ड में तैरेंगे। विद्वानों का कहना है कि जिस तरह से हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए जोर-जोर से हनुमान चालीसा पढ़ा जाता है उसी तरह से लक्ष्मी माँ को प्रसन्न करने के लिए जोर-जोर से उनकी आरती को बोलना चाहिए।

सच्चे मन से पूजा

मान्यता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से अपने आराध्य की पूजा करता है और अपने आराध्य का ध्यान करता है उसे कष्टों से मुक्ति मिलती है। सिर्फ धन के लोभ में नहीं बल्कि जीवन में खुशी, उल्लास, अपनापन और मानसिक संतुष्टि के लिए हमें नियमित रूप से अपने आराध्य की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

पैसा बचाने के लिए करे ये उपाय

अगर आप खूब पैसा कमा रहे हैं और इसके बाद भी आपके पास धन का अभाव है तो और आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो घर की तिजोरी या अलमारी जिसमें रुपये रखते हैं, उसे घर की उत्तर दिशा या पूर्व दिशा में इस हिसाब से रखें कि उसका दरवाजा उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ खुले। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके पास पैसे बचने शुरू हो जाते हैं।

घर में सुख शांति के लिए

अगर आपके घर में बार-बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिसके चलते आप मानसिक रूप से परेशान रहते हैं तो घर के पूर्व दिशा में मिट्टी के बर्तन, कलश या सुराही में पानी भर कर रख दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर में सुख शांति बरकरार रहती है।

कारोबार में वृद्धि के लिए

अगर आपका कारोबार सही ढंग से नहीं चल रहा है और आपको लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है तो रात को सोते समय अपने बिस्तर के पास ताँबे के बर्तन में जौ रखें और सुबह उठते ही गाय को गुड के साथ खिला दें। ऐसा कम से कम 30 दिन तक लगातार करें। इससे आपके कारोबार में धीरे-धीरे सुधार होना शुरू हो जाएगा।

इन बातों के अतिरिक्त इन चीजों का भी ध्यान रखना चाहिए—

1. घर को साफ सुथरा रखें।

2. सुबह- शाम घर में भगवान विष्णु की आरती करें।

3. गाय को एक रोटी और पक्षियों को प्रतिदिन दाना खिलाएं।

4. अपने परिवार को समय दें। ऐसा करने पर आपको लाभ प्राप्त होने लगेगा और परिवार में सुख बढ़ेगा।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhआस्थाझारखंडधर्म-कर्म

बोल बम के नारों से कांवरियों का जत्था हुआ रावाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत कोतो...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु महिलाओं का सौभाग्‍य कामना से रखा...