Uncategorized

*रजरप्पा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव रमेश विश्वकर्मा की अपराधियों ने किया दर्दनाक हत्या क्षेत्र में फैली सनसनी जांच में जुटी रजरप्पा पुलिस।*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ जिला में फिर एक बार अपराधियों का तांडव रजरप्पा थाना क्षेत्र में आज रात 8 बजे सनसनीखेज मामला सामने आया जहां घात लगाए अपराधियों ने मजदूर नेता रमेश विश्वकर्मा की गोली मारकर व गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित पुलिस दलबल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार रजरप्पा क्षेत्र के चर्चित और प्रसिद्ध मजदूर नेता रमेश विश्वकर्मा अपनी पार्टी कार्यालय में बैठे हुए थे। इसी दौरान रात 8 बजे के लगभग अपराधी पहुंचे और उन पर कई गोलियां चला दी। जिससे कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे। वही रामगढ़ के एसडीपीओ भी इस सूचना पर रजरप्पा पहुंच चुके हैं। रामगढ़ पुलिस हत्या की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के शव को पार्टी कार्यालय से उठाकर ले गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...