Jharkhand

निर्दलीय प्रत्याशी शशि भूषण केशरी ने सदर प्रखण्ड का किया दौरा

Share
Share
Khabar365news

हिन्दू राष्ट्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोक सभा निर्दलीय प्रत्याशी शशि भूषण केशरी ने लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत *सदर प्रखण्ड* का दौरा किया । जहाँ लोगों के द्वारा श्री केशरी का जोरदार स्वागत किया गया । इस दौरान लोगों के द्वारा क्षेत्र में व्यापत विभिन्न समस्याओं को सुना । लोगों ने श्री केशरी को कहा कि क्षेत्र में समस्या आज भी पूर्व की तरह बरकरार है । कुछ लोग जिनकी पहुँच अधिकारी या जनप्रतिनिधियों से है वही आगे बढ़ रहे है बाकि जो जहाँ था आज भी उसी स्थति में है। इस मौके पर *सखिया पंचायत के सरपंच रवि कुमार* ने कहा कि बेरोजगारी आज भी एक बड़ी समस्या है । गांव के अधिकतर युवा रोजगार के लिए दुसरे शहरों में या अन्य राज्यों में जाने को मजबूर है। अगर क्षेत्र का विकास होता तो रोजगार भी मिलता । लेकिन आज के नेता क्षेत्र के विकास की बात ही नही करते । हमें खुशी है कि आप विकास की बात करने आये है। हमलोगों का समर्थन आपके साथ है। *कानी मुन्डवार गाँव कमिटी के सचिव मुकेश कुमार* ने श्री केशरी का स्वागत करते हुए कहा कि हमें खुशी है कि एक कर्मठ युवा निर्दलीय रुप से चुनाव लड़ रहा है । इस उम्र में तो लोग सिर्फ अपने परिवार के बारे मे सोचते है। लेकिन आपने समाज के बारे मे सोचा । समाज के विकास के बारे मे सोचा हम सब आपके साथ है। *श्री केशरी ने क्षेत्र की समस्याओं को* और *लोगों के उम्मीद भरी निगाहों को* जब करीब से देखा तो वो भी *भावुक हो गए।* इस मौके पर श्री केशरी ने यह बात कहा कि मैं आपको आश्वासन नही दूंगा बल्कि आपका आशीर्वाद और साथ मिला तो मैं यह वचन देता हूँ कि हमेशा आपके कंधे से कन्धा मिलाकर काम करूँगा । नेताओं के द्वारा जो लोगों को ठगे जाने की राजनीति होती है वैसी राजनीति की परिभाषा ही बदल दूंगा ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingdumkaJharkhand

दुमका में फर्जी पुलिस बनकर वसूली, दो युवक गिरफ्तार

Khabar365newsदुमका : दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव में शनिवार...

jamshedpurJharkhand

जमशेदपुर में रंगदारी के लिए फायरिंग, पुलिस को खुली चुनौती

Khabar365newsजमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।...

BreakingJharkhandRanchi

आदिवासी महिला की मौत पर गरमाई सियासत

Khabar365newsरांची : भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा खूंटी जिलान्तर्गत प्रखंड-खूंटी...

Jharkhandझारखंड

अस्पताल बवाल: BJP नेताओं पर केस दर्ज

Khabar365newsजामताड़ा : सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद हुए बवाल...