Hazaribagh

इंडिया महागठबंधन ने जारी किया ‘एक वोट, सात गारंटी’ संकल्प पत्र, हजारीबाग से मुन्ना सिंह की उम्मीदवारी पर जताया अटूट विश्वास

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग, 8 नवंबर 2024: आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के संदर्भ में आज हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय में इंडिया महागठबंधन की ओर से “एक वोट, सात गारंटी” संकल्प पत्र के मुख्य बिंदुओं को प्रेसवार्ता के माध्यम से साझा किया गया। इस अवसर पर इंडिया महागठबंधन की एकजुटता और झारखंड में फिर से हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में सरकार बनाने के प्रति विश्वास प्रकट किया गया। साथ ही, हजारीबाग विधानसभा सीट से इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी श्री मुन्ना सिंह के भारी मतों से विजयी होने के विश्वास पर भी जोर दिया गया।

प्रेसवार्ता के दौरान गठबंधन नेताओं ने वर्तमान महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में जनहित में किए गए प्रमुख कार्यों पर प्रकाश डाला, जिनमें बिजली बिल माफी, कृषि ऋण माफी, और मईयां सम्मान योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं। नेताओं ने बताया कि इन योजनाओं का लाभ झारखंड की जनता को बड़े पैमाने पर मिला है और इसका सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिख रहा है।

इस मौके पर उपस्थित इंडिया महागठबंधन के वरिष्ठ नेताओं ने महागठबंधन के संकल्प पत्र “एक वोट, सात गारंटी” के माध्यम से झारखंड की जनता को भविष्य में और भी ठोस वादों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जनता से महागठबंधन को समर्थन देने की अपील की ताकि झारखंड का विकास गति पकड़े और राज्य की जनता का हित सर्वोपरि रखा जा सके।

प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से उपस्थित नेताओं में कांग्रेस धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जय शंकर पाठक, जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव, प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा, आरजेडी के पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, अर्जुन यादव, चरका यादव, सीपीआई (एम) के गणेश कुमार सिटू, सुरेश कुमार दास, मो. अशरफ, जेएमएम की अंजली कुमारी, नईम राही, सरफराज अहमद, भाकपा माले के सुधीर यादव और मदन सिंह शामिल थे। इसके अलावा जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, वरिष्ठ कांग्रेसी रजी अहमद, हजारीबाग विधानसभा के प्रभारी रघु जायसवाल, मान्डु विधानसभा के प्रभारी सुनैना दुबे, तथा बड़कगांव विधानसभा के प्रभारी कुलदीप तिवारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

महागठबंधन के नेताओं ने एकजुट होकर जनता से अपील की कि वे झारखंड के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को अपना समर्थन दें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeHazaribagh

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध...

CrimeHazaribagh

दारू चौक चाकूबाजी कांड का खुलासा, मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रामनवमी...

HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...