Economy/buisnessJharkhand

भारत का आर्थिक विकास सम्मेलन- 2025 में पहुंचे समाजसेवी लुत्फ़ल हक

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ से जितेंद्र यादव की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री के विकासशील भारत-2047 के विजन को आगे बढ़ाएंगे लुत्फ़ल हक

पाकुड़-प्रधानमंत्री के विकाशील भारत-2047 के विजन के अनुरूप युवाओं को सशक्त बनाने और उधमशीलता उत्कृष्टत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत के अग्रणी गैर लाभकारी संगठनों में से एक श्रीदायिनी फाउंडेशन एवं यु एस एशिया बिजनेस फोरम के संयुक्त तत्वधान में भारत का आर्थिक विकास सम्मेलन-2025 का शानदार आयोजन दिल्ली के पांच सितारा होटल में किया गया. आयोजित सम्मेलन में देश के जाने माने उद्योगपति शामिल हुए. श्रीदायिनी फाउंडेशन ने यूएस एशिया ग्लोबल बिजनेस फोरम के साथ साझेदारी में दिल्ली के पांच सितारा होटल में भारत के पहले आर्थिक विकास सम्मेलन 2025 की मेजबानी की.उक्त कार्यक्रम में झारखण्ड के पाकुड़ जिले से पत्थर कारोबारी सह मशहूर समाजसेवी लुत्फ़ल हक़ को आमंत्रित किया गया था.उन्होंने झारखण्ड की मेजबानी करते हुए देश को और मजबूत बनाने की बात कही.उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के विकासशील भारत 2047 के विजन के तहत देश को सशक्त बनाने में हर संभव तैयार है.कार्यक्रम में यु एस ग्लोबल बिजनेस फोरम के एशिया चेयरमैन प्रियबराता प्रामाणिक,श्रीदायिनी फाउंडेशन के अध्यक्ष हरिओम अग्निहोत्री,जिंदल स्टील के मैनेजर अवनिंद्रा नाथ मिश्रा,आराहत कैपिटल लिमिटेड के डाइरेक्टर डिम्पल खेतान,साक्षी झा सहित तीन सौ कारोबारी मौजूद थे.श्रीदायिनी फाउंडेशन के अध्यक्ष हरिओम अग्निहोत्री ने बताया की प्रधानमंत्री का विकासशील भारत 2047 के विजन के अनुरूप, युवाओं को सशक्त बनाने और उधमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उक्त कार्यक्रम किये जा रहे है.उन्होंने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य है की भारतीय अर्थव्यवस्था में एक ट्रिलियन यु एस डालर तक का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करने के लिए उतप्रेरक के रूप में कार्य करना है.जिससे भारत की जीडीपी में उल्लेखनीय वृद्धि होंगी और देश को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थान मिलेगा.यह पहल वैश्विक निवेशकों और भारतीय परियोजना मालिकों के बीच की खाई को पाटेगी.साथ ही सरकारी नीतियों से भावी पीढ़ीयों के लिए एक स्थाई और समृद्धि आर्थिक परिदृश्य का निर्माण करेगी l

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Recent Posts








Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक जिन्दल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रामनवमी अखाड़ा, कोतो में भव्य रावण दहन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु विजयादशमी के पावन अवसर पर रावण...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

महताब आलम और जानिसार आलम जयनगर निवासी फायरिंग में घायल

Khabar365newsघायल युवकों के अनुसार वे लोग मैक्स लाइफ केयर हॉस्पिटल के पास...