झारखंडब्रेकिंग

10 मई को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गयी

Share
Share
Khabar365news

रांची : माननीय झालसा के निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त के मार्गदर्शन में अनगड़ा प्रखंड के जोन्हा पंचायत के जोन्हा गांव में डालसा के द्वारा डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी डिपुटी चीफ श्री राजेश कुमार सिनहा, पीएलवी बेबी सिन्हा, मालती कुमारी, शीला देवी, मीना कुमारी श्रीवास्तवा एवं राजा वर्मा उपस्थित थे।

एलएडीसी डिपुटी चीफ राजेश कुमार सिन्हा ने बच्चों से संबंधित कानूनों जैसे जे.जे एक्ट, पोक्सो एक्ट इत्यादि की जानकारी दी। नशा उन्मूलन पर फोकस किये और कहा कि नशा न करें, नशा से धन और स्वस्थ दोनों पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने बाल विवाह के रोकथाम के विषय पर बताया एवं बाल विवाह अधिनियम-2006 कानून की जानकारी लोगों को दी। श्री सिन्हा ने मोटर वाहन दुर्घटना में प्राप्त होनेवाले मुआवजा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीड़ित या पीड़िता मुआवजा के लिए डालसा कार्यालय में आवेदन दे सकते है। पीड़िता अगर महिला हो, तो केस लड़ने के लिए डालसा की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता भी दिया जाता है। दहेज प्रथा कानून-1961 के बारे में विस्तार से बताये और कहा कि दहेज लेना और देना कानूनन अपराध है, इसमें सजा भी होती है। एमएसीटी एक्ट-1988 के बारे में जानकारी दी गयी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की पीएलवी बेबी सिन्हा ने प्रोजेक्ट तृप्ती के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने बाल विवाह पर फोकस की। पीएलवी मीना श्रीवास्तव ने झालसा के प्रोजेक्ट आत्मनिर्भरता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बाल मजदूरी पर फोकस करते हुए कहीं कि बच्चों से मजदूरी कराना कानुनन अपराध है। पीएलवी शिला देवी ने डायन-बिसाही पर फोकस की कहा कि लोगों को डायन कहना भी अपराध है। डायन-बिसाही की घटना को जड़ से हटाना ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची का मुख्य उद्देश्य है।
यह भी ज्ञात हो कि डालसा के सभी पीएलवी के द्वारा आगामी 10 मई को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गयी। पीएलवी मालती कुमारी ने वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन की जानकारी दी। पीएलवी बेबी सिन्हा ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं श्रम कार्ड की जानकारी दी और पेंशन से संबंधित लाभ लेने की बातें कहीं उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची में इससे संबंधित आवेदन दे सकते हैं।
मौंके पर डालसा के पीएलवी ने उपस्थित लोगों के बीच पम्पलेट और लिफलेट का वितरण भी किये।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में 38 डिग्री तक पहुंचेगा पारा,

Khabar365newsबिहार में आज भी साफ रहेगा आसमान। मौसम विभाग के अनुसार राज्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब शुष्क रहेगा झारखंड का मौसम,

Khabar365newsझारखंड में के सभी जिलों का मौसम अब अगले कई दिनों तक...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पत्थर बना हथियार, रिश्तों का हुआ कत्ल… पत्नी की हत्या के आरोपी पति गिरफ्तार

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गांदुपरता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

राजधानी एक्सप्रेस में छूटा महंगा टैबलेट आरपीएफ ने सुरक्षित लौटाया

Khabar365newsआरपीएफ राँची के मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ...