झारखंडब्रेकिंग

अवैध खनन पर सख्ती की मांग, अबुआ अधिकार मंच ने उठाई आवाज

Share
Share
Khabar365news

रांची: जिले के सिल्ली, बुंडू और सोनाहातू क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध बालू खनन और उसके परिवहन के खिलाफ अबुआ अधिकार मंच ने विरोध जताया है. मंच ने रांची के उपायुक्त, जिला उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक और जिला खनन पदाधिकारी को पत्र सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है. अबुआ अधिकार मंच का कहना है कि इस अवैध खनन के कारण नदियों के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है, जिससे पुल और पुलियों को नुकसान पहुंच रहा है. इसके अलावा, हाथी कॉरिडोर पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका बढ़ गई है. मंच ने आरोप लगाया कि इस गैरकानूनी गतिविधि से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, जबकि स्थानीय प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

नदियों के अस्तित्व पर संकट, ग्रामीणों को भारी दिक्कतें मंच के अनुसार, सिल्ली, बुंडू और सोनाहातू क्षेत्र की नदियां अवैध खनन के कारण विलुप्ति के कगार पर पहुंच रही हैं. कई पुल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा, बालू के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है. स्थानीय घाटों से महज ₹5,000 में निकलने वाला बालू रांची पहुंचते-पहुंचते ₹45,000 तक महंगा हो जाता है, जिससे आम जनता को आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है.

ग्रामीणों को धमकाने के आरोप अबुआ अधिकार मंच ने प्रशासन को भेजे पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो ग्रामीण अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उन्हें धमकाया जा रहा है. मंच का दावा है कि सोनाहातू थाना प्रभारी अवैध बालू खनन कारोबार को समर्थन दे रहे हैं और ग्रामीणों को डराने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उजागर न करें. प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग अबुआ अधिकार मंच ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने की मांग की है. मंच ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला के जंगल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला जिले के एक जंगल में पेड़ से लटका महिला का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों का विरोध,

Khabar365newsझारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती प्रक्रिया तीन वर्ष बाद भी...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल करता था हैक

Khabar365newsजामताड़ा। साइबर अपराध के लिए चर्चित जामताड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...