CrimeRanchi

रांची एयरपोर्ट से बेंगलुरु जा रहे यात्री के बैग से इंसास की गोली बरामद, एक गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

Ranchi : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु जा रहे यात्री के बैग से इंसास की गोली बरामद की गई है. पुलिस को शुक्रवार को विनोद यादव नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. विनोद यादव गिरिडीह का रहने वाला है, वह पेशे से व्यवसायी है. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है. वहीं विनोद यादव ने बताया कि मेरे बैग से गोली कहां से आई है, यह नहीं पता है. रांची एयरपोर्ट पर इससे पहले 18 जुलाई को एक एनआरआई मूल की महिला यात्री के पास से जिंदा गोली बरामद हुई थी. सीआईएसएफ ने इसकी जानकारी एयरपोर्ट थाना को दी थी. महिला से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया था. महिला के पास से बरामद 40 बोर की गोली को भी जब्त कर लिया गया, एलिजाबेथ एल पीटर ने दिल्ली जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट में बुक था. एयरपोर्ट थाना में एलिजाबेथ के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी थी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

रांची नगर निगम में आधे से अधिक वार्डों में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsरांची नगर निकाय चुनाव 2026 में महिलाओं ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची विश्वविद्यालय में अवैध कब्जाधारियों पर सख्ती, स्टाफ क्वार्टर खाली करने का अल्ट

Khabar365newsरांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मोरहाबादी स्थित स्टाफ क्वार्टर में रह रहे कर्मचारियों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड विस में आयुष चिकित्सा संकट पर हंगामा, मंत्री बोले- जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

Khabar365newsरांची : झारखंड विधानसभा के सत्र में स्वास्थ्य सेवाओं, खासकर आयुष चिकित्सा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची के इन इलाकों में आज 2 से 6 घंटों के लिए बिजली रहेगी बाधित

Khabar365newsरांची स्थित हरमू और कोकर इलाके में आज शुक्रवार  20 फरवरी को...