CrimeJharkhandRanchi

रांची में रिश्वत लेते रातू थाना के दारोगा गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

रांची। राजधानी रांची में रातू थाना के सब इंस्पेक्टर को घूस लेते मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की रांची ब्रांच की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह को 35 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया।

बताया जाता है कि कि सत्येंद्र सिंह ने केस डायरी मैनेज करने के नाम पर घूस की मांग की थी। हालांकि वादी घूस देने को तैयार नहीं था, जिसके बाद उसने इसकी शिकायत एसीबी से की। एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन में एसीबी ने घूस मांगे जाने की बात सही पायी। इसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर को रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।रातू थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एंटी करप्शन ब्यूरो में सत्येंद्र सिंह को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी । एंटी करप्शन ब्यूरो रांची में इसकी शिकायत की। एसीबी की टीम ने जांच के बाद प्रथम दृष्टया शिकायत को सही पाया।इसके बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप बिछाया और महिला को रिश्वत देने के लिए सत्येंद्र सिंह के पास सीएन राज हाई स्कूल भेजा। यहां महिला ने जैसे ही सत्येंद्र सिंह को रिश्वत के पैसे दिए, एसीबी की टीम ने उन्हें धर दबोचा

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...